फैशन टिप्स: सिंपल ड्रेस भी लगेगी डिजाइनर! पहनें ये ज्वेलरी, लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ
Jewellery Styling Tips: सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज की मदद से एक बेहद सिंपल कुर्ती, सूट या ड्रेस को भी एलिगेंट और डिजाइनर जैसा लुक दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने पूरे वॉर्डरोब को बदलने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Fashion Tips: त्योहारों का सीजन है। त्योहार में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है लेकिन हर बार महंगे और भारी भरकम डिजाइनर आउटफिट से खुद को स्टाइल करना नहीं चाहता। हालांकि सिंपल आउटफिट को अपनी ज्वेलरी से स्टाइल किया जा सकता है।
कई बार हमारे पास पहनने के लिए खूबसूरत और महंगे आउटफिट नहीं होते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लुक स्टाइलिश नहीं हो सकता। सही ज्वेलरी और एक्सेसरीज की मदद से एक बेहद सिंपल कुर्ती, सूट या ड्रेस को भी एलिगेंट और डिजाइनर जैसा लुक दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने पूरे वॉर्डरोब को बदलने की जरूरत नहीं है।
कुछ ज्वेलरी, नेकपीस या एक्सेसरीज अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें, जिन्हें अपने हल्के और साधारण आउटफिट के साथ पेयर करके स्टाइलिश लुक अपना सकती हैं।
- स्टेटमेंट नेकलेस देगा रॉयल लुक
अगर आपका आउटफिट सिंपल है, तो उसके साथ एक खूबसूरत स्टेटमेंट नेकलेस पहन सकती हैं। खासकर प्लेन कुर्ती या सिंपल साड़ी के साथ यह ज्वेलरी पूरे लुक को तुरंत आकर्षक बना सकती है। नेकलाइन के अनुसार नेकलेस चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा।
- झुमके बदल देंगे पूरा लुक
सिंपल आउटफिट के साथ बड़े झुमके या चांदबाली काफी खूबसूरत लग सकती हैं। अगर आप नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं, तो सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स से भी लुक को खास बनाया जा सकता है।
- लेयरिंग नेकलेस करें ट्राई
प्लेन ड्रेस या वेस्टर्न आउटफिट के साथ लेयर्ड नेकलेस एक स्टाइलिश विकल्प है। इससे बेसिक आउटफिट में भी थोड़ा फैशनेबल और मॉडर्न टच आ जाता है।
- चूड़ियां और कड़ा भी हैं परफेक्ट
एथनिक आउटफिट के साथ कड़े, चूड़ियां या ब्रेसलेट आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय एक या दो स्टेटमेंट पीस चुनें, ताकि लुक बैलेंस्ड रहे।
- छोटे आउटफिट पर बड़ी ज्वेलरी, लेकिन बैलेंस के साथ
अगर कपड़े बहुत ज्यादा प्रिंटेड या हैवी हैं, तो हल्की ज्वेलरी चुनना बेहतर होता है। वहीं प्लेन और सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी ज्यादा उभरकर नजर आती है। यही छोटा-सा स्टाइलिंग नियम आपके पूरे लुक को ज्यादा पाॅलिश बना सकता है।