Jewelry Ideas : त्योहारों पर लोग खूबसूरत आउटफिट तो पहले से रेडी करा लेते हैं लेकिन जब तैयार होने का समय आता है तो उनका लुक कुछ अधूरा या बिगड़ जाता है। इसका कारण है आउटफिट के हिसाब से सही ज्वेलरी का चुनाव न करना।
Festive Jewelry Trends 2026: गोल्ड, कुंदन या मोती? जानें किस आउटफिट के साथ कौन-सी ज्वेलरी लगेगी खूबसूरत
Perfect Jewelry For Your Outfit: इस फेस्टिव सीजन कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं और बिना ज्यादा मेहनत के शानदार, बैलेंस्ड और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
साड़ी के हिसाब से ज्वेलरी
- सिंपल साड़ी
अगर आप सिंपल सी साड़ी पहन रही हैं तो टेंपल गोल्ड ज्वेलरी पहन सकते हैं।
- काॅटन साड़ी
अगर आप त्योहार पर काॅटन की साड़ी पहन रही हैं तो इसे फेस्टिव लुक देने के लिए साथ में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी पहनें।
- जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी
जाॅर्जेट या शिफाॅन की साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी को पेयर कर सकते हैं। इससे साड़ी और लुक दोनों खास बन जाते हैं।
- ऑर्गेंजा या फ्लोरल साड़ी
आपके पास ऑर्गेंजा या फ्लोरल साड़ी है और आप इसे त्योहार पर पहनना चाहती हैं तो फेस्टिव लुक के लिए साथ में पर्ल या रोज गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी के साथ कुंदन या पोलकी ज्वेलरी को टीमअप कर सकते हैं। इससे लुक ज्यादा क्लासी लगता है।
आउटफिट के रंग के हिसाब से ज्वेलरी
- लाल और मैरून आउटफिट
लाल, मैरून या डीप रेड आउटफिट के साथ गोल्ड ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है। ट्रेडिशनल लुक के लिए कुंदन या पोल्की डिजाइन भी अच्छा विकल्प है।
- पेस्टल आउटफिट
पिंक, पीच, लैवेंडर, मिंट या बेबी ब्लू जैसे पेस्टल शेड्स के साथ पर्ल, डायमंड-लुक या हल्की सिल्वर ज्वेलरी एलिगेंट दिखाई देती है।
- ग्रीन आउटफिट
एमराल्ड या डीप ग्रीन कपड़ों के साथ गोल्ड ज्वेलरी और काॅन्ट्रास्ट स्टोन वाला नेकलेस या इयररिंग्स फेस्टिव लुक को अधिक खूबसूरत बना सकता है।
- ब्लैक आउटफिट
ब्लैक साड़ी, सूट या ड्रेस के साथ गोल्ड, सिल्वर या स्टेटमेंट ज्वेलरी आकर्षक लग सकती है। अगर आउटफिट हैवी वर्क वाली है तो मिनिमल ज्वेलरी रखें।
- व्हाइट या आइवरी आउटफिट
आइवरी और व्हाइट आउटफिट के साथ मोती, गोल्ड या पोल्की ज्वेलरी का काॅम्बिनेशन बेहद एलिगेंट फेस्टिव लुक दे सकता है।
नेकलाइन के हिसाब से नेकलेस चुनें
- वी नेक लाइन
अगर आपके आउटफिट के गले का डिजाइन वी नेकलाइन है तो लंबा पेंडेंट या वी शेप्ड नेकलेस अच्छा लगेगा।
- राउंड नेक
गोल गले वाले आउटफिट के साथ चोकर या शाॅर्ट नेकलेस बेहतर विकल्प हो सकता है।
- हाई नेक
हाईनेक ब्लाउज या टाॅप के साथ नेकलेस को मिनिमल रखें और स्टेटमेंट इयररिंग्स पर फोकस करें।
- डीप नेकलाइन
लेयर्ड नेकलेस या स्टेटमेंट पेंडेट को गहरे गले वाले आउटफिट के साथ ट्राई किया जा सकता है।
- हैवी एम्ब्रॉयडरी नेकलाइन
हैवी एम्ब्रॉयडरी नेक लाइन वाले आउटफिट के साथ नेकलेस छोड़कर सिर्फ इयररिंग्स को हाइलाइट करना बेहतर रहेगा।
ज्वेलरी का मटेरियल कैसे चुनें?
- गोल्ड
ट्रेडिशनल और रॉयल फेस्टिव लुक के लिए गोल्ड टोन हमेशा क्लासिक विकल्प है।
- कुंदन और पोल्की
लहंगा, साड़ी और एथनिक आउटफिट के साथ ये डिजाइन शादी या बड़े फेस्टिव फंक्शन में खास तौर पर अच्छे लगते हैं।
- सिल्वर
सिल्वर ज्वेलरी को इंडो-वेस्टर्न, पेस्टल और कूल-टोन्ड आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
कॉटन साड़ी, कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न या बोहो लुक के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
- मोती
मोती की ज्वेलरी नजाकत भरा लुक देती है। इसे साड़ी, सूट और पेस्टल आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है।
ज्वेलरी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कपड़े और ज्वेलरी में संतुलन रखें।
- भारी आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनें।
- एक स्टेटमेंट पीस को लुक का फोकल पाॅइंट बनाएं।
- ईयररिंग्स चुनते समय हेयरस्टाइल और फेस शेप भी ध्यान में रखें।
- ज्वेलरी के साथ फुटवियर और हैंडबैग के रंग का भी तालमेल रखें।
- त्योहार के छोटे कार्यक्रम के लिए लाइटवेट ज्वेलरी ज्यादा सहज रह सकती है।