फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   follow meghan markles pregnancy look

प्रेग्नेंसी के दौरान पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं मेगन मर्कल, तस्वीरें देख हो जाएगा अंदाजा

Wed, 16 Jan 2019 09:45 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 16 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
follow meghan markles pregnancy look
प्रिंस हैरी की पत्नी डचेज ऑफ ससेक्स मर्केल जल्द ही मां बनने वाली है - फोटो : social media

पूर्व अमेरिकन ऐक्ट्रेस और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्कल जल्द ही मां बनने वाली है। अपने उम्दा ड्रेसिंग सेंस को लेकर वह हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे फॉर्मल सूट की हो या फिर मीडिज और स्कर्ट, हर ड्रेस को वह बहुत अच्छे से कैरी करना जानती हैं। अब अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में वह एक इवेंट में पति प्रिंस के हाथों में हाथ डाले नजर आई थीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अगर आप भी अपने प्रेेग्नेंसी को यादगार और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो मेगन के ड्रेसिंग सेंस से टिप्स लेना न भूलें...

विज्ञापन

follow meghan markles pregnancy look
मेगन पति प्रिंस हैरी के साथ   - फोटो : social media

मेगन पति प्रिंस हैरी के साथ बर्केहेड विजिट के दौरान पर्पल कलर की अर्टिजिया ड्रेस में नजर आई थीं। इसे उन्होंने बहुत खूबसूरती से ब्राइट रेड कलर ओवरकोट के साथ टीमअप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेगन ने रेड कलर की जूती पहनी हुई थी, लेकिन सबका ध्यान जिस चीन ने आकर्षित किया वो था मेगन का मिनी बैग, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

follow meghan markles pregnancy look
मेगन को अक्सर ड्रेस के ऊपर ओवरकोट में देखा जाता है - फोटो : social media

प्रेग्नेंसी के दौरान मेगन अक्सर ड्रेस के ऊपर ओवरकोट में नजर आईं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं उन्होंने ब्लैक कलर की मीडी ड्रेस के साथ ब्राउन कलर का कोट कैरी कर रखा है। इस खूबसूरत लुक को उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की मैंचिग हील्स के साथ पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने बन बनाया हुआ है। बता दें, मेगन की इस ड्रेस की किमत 15 हजार  500 रुपये है। 

विज्ञापन

follow meghan markles pregnancy look
दोनों ऑल ब्लैक में नजर आएं थे - फोटो : social media

क्रिसमस के मौके पर मेगन और प्रिंस का ये लुक सामने आया था, जिसमें दोनों ऑल ब्लैक में नजर आए थे। इस दौरान मेगन ने ब्लैक कलर की ड्रेस और ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना था, जिसमें गोल्डन कलर के बटन लगे हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के बूट्स पहने हुए थे, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक हैट और ब्लैक कलर का छोटा सा बैग ले रखा था। 

follow meghan markles pregnancy look
मेगन के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा था - फोटो : social media

मेगन का ये रॉयल लुक भी काफी वायरल हुआ था। इसमें वह फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के ऊपर ग्रे कलर के कोट और साथ में बेहद ही क्यूट क्लच कैरी करती नजर आई थीं। इन तस्वीरों में मेगन के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो बिल्कुल साफ नजर आ रहा था। बेबी बंप पर हाथ रखकर बात करते हुए मेगन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed