फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   vegetable face masks for glowing skin in hindi

सब्जियों के ये फेस मास्क हैं लाजवाब, चमका देते हैं चेहरा

Wed, 16 Jun 2021 11:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 16 Jun 2021 11:55 AM IST
सार

यदि आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने में विश्वास नहीं रखते हैं लेकिन घर बैठे अपने चेहरे को दमकाना पसंद करते हैं तो घर पर मौजूद सब्जियों का उपयोग करके भी आप अच्छे फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
vegetable face masks for glowing skin in hindi
पत्ता गोभी फेस पैक - फोटो : Social Media

विस्तार

अक्सर महिलाएं खुद के चेहरे का ध्यान नहीं रख पाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है, इससे चेहरा खराब हो सकता है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप अपने चेहरे को चमकाने के लिए बाहरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। घर में रखी कुछ सब्जियों का उपयोग करके भी आप अपने चेहरे का ख्याल रख सकते हैं और जरूरी नहीं कि रोज ही आप चेहरे पर इनका इस्तेमाल करें। अगली स्लाइड्स से जानिए सब्जियों से किस तरह बनाया जाता है फेस मास्क। 

विज्ञापन

गाजर फेस मास्क 
गाजर फेस मास्क बनाना बहुत आसान है और यह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक भी है। इसे बनाने के लिए गाजर का रस निकाल लें और इसमें शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर साफ पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा निखर जाएगी। 

विज्ञापन

पत्ता गोभी फेस पैक
इसे बनाने के लिए पत्ता गोभी के पत्तों को मिक्सर में पीस लें और इसमें ग्रीन टी भी मिलाएं। अब इस मिश्रण को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे में कसावट बनी रहेगी। चेहरा एकदम ताजा और जवां दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुकंदर फेस मास्क
चुकंदर का रस निकालें, अब इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल की मिलाएं। अब चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और इसे सूखने दें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का उपयोग अवश्य करें, अंतर आपको खुद से नजर आने लगेगा। त्वचा की सारी मृत त्वचा निकल जाएगी। चेहरा ग्लो करने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed