फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   upper lip hair removal remedies in hindi

इन आसान घरेलु उपायों को आजमाकर घर पर ही बनाएं अपर लिप्स

Fri, 25 Jun 2021 08:47 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 25 Jun 2021 08:47 AM IST
सार

अपर लिप्स के बालों को निकालना कोई इतना मुश्किल काम नहीं है। पुराने जमाने में महिलाएं घरेलु उपायों को आजमाकर आसानी से इन्हें साफ कर लिया करती थीं। घरेलु उपायों से त्वचों को न ही कोई नुकसान पहुंचता है और न ही दर्द होता है। 

विज्ञापन
upper lip hair removal remedies in hindi
gsd - फोटो : getty images

विस्तार

यदि आपको अपर लिप्स बनवाते वक्त बहुत दर्द होता है या अक्सर कट लग जाता है औैर खून निकलने लगता है तो ऐसे में आप घर पर रहकर भी इनका उपाय कर सकते हैं। अपर लिप्स के बालों को निकालने के लिए आपको घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा जिनसे आपको अपर लिप्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से बिना दर्द के घर पर ही अपर लिप्स बनाई जा सकती है। 

विज्ञापन

नींबू और चीनी का रस
नींबू का रस निकाल लें और उसमें चीनी मिला दें। अब इस पेस्ट को लगभग 15 मिनट के लिए अपने होंठों के ऊपर लगाकर रखें। थोड़ा सूखने लगने पर उतनी जगह को धो लें और साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसे करने से आपके अपर लिप्स के बाल आसानी से निकल जाएंगे। 

विज्ञापन


दही, बेसन और हल्दी
दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट तैयार करें। इसे अपर लिप्स के बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर अच्छे से रगड़-रगड़कर इस मिश्रण को निकाल दें। इन दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके अपर लिप्स के बाल निकल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध और हल्दी
हल्दी और दूध को मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें। अब इसे होठों के ऊपर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। आपको अंतर दिखने लगेगा। दो से तीन दिन तक इसका इस्तेमाल करने से अपर लिप्स के बाल साफ हो जाएंगे। पुराने जमाने में महिलाएं इसी तरीके का इस्तेमाल करती थीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed