स्टाइलिश कपड़ों के साथ-साथ आपका प्रफेक्ट हेयर स्टाइल होना भी बहुत जरूरी होता है जोकि आपकी पर्सनैलिटी को बढ़ाता है। अगर हेयरस्टाइल आप पर फब रहा है तो यह आपका पूरा लुक निखार देगा, लेकिन गलत हेयरस्टाइल आपकी पर्सेनेलिटी बिगाड़ देगा। नई नवेली दुल्हनों के लिए हेयरस्टाइल्स को लेकर काफी परेशानी रहती है।
शादी या पार्टी के लिए तो वह पार्लर जाकर कोई भी खूबसूरत हेयरस्टाइल बनवा सकती हैं, लेकिन डेली लुक के लिए वह काफी परेशान रहती हैं, क्योंकि रोज़ाना सिर्फ खुले बालों या फिर पोनीटेल में तो वे नहीं रह सकती। आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान हेयरस्टाइल बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे।
इंडियन ड्रैसेज के साथ ये हेयस्टाइल बिल्कुल प्रफेक्ट लगेगा। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सिर के एक तरह से बालों को ट्विस्ट करके फ्रेंच नोट बनाकर पिनअप करें। फिर उस पर छोटे-छोटे आर्टिफिशल या असली फूल लगा लें। आप चाहे तो और भी एक्ससरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कही बाहर आउटिंग पर जा रही हैं तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप इस हेयरस्टाइल को भी बना सकी हैं। हेयरबन बहुत अच्छा लुक देगा आपको। इस हेयरस्टाइल को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
आप चाहे तो बालों को कर्ल करवाकर उन में फूल लगा सकते हैं। ये हेयरस्टाइल वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट दोनों के साथ अच्छा लगेगा। इस हेयरस्टाइल में आप ग्लैमरस लगेंगी।