फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to make mascara last longer

ऐसे बढ़ाएं अपने मस्कारे की उम्र

Wed, 21 Nov 2012 05:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 05:50 PM IST
विज्ञापन
tips to make mascara last longer

बात जब भी आंखों के मेकअप की होगी, मस्कारे के बिना यह मेकअप अधूरा ही माना जाएगा। अक्सर हम किसी खास मौके के लिए मेकअप करते वक्त मस्कारा खरीदते हैं लेकिन इसका उपयोग हम रोजमर्रा में नहीं करते। ऐसे में जब किसी और खास अवसर पर इसकी जरूरत पड़ती है तो यह सूख चुका होता है। तो इन उपायों से जानिए कि किस तरह आप अपने मस्कारे को लंबे समय तक चला सकती हैं।

विज्ञापन


इस्तेमाल के वक्त रखें ध्यान
मस्कारे का इस्तेमाल करते वक्त कभी भी इसकी बॉटल को खुला न छोड़ें। इससे इसमें हवा घुस जाएगी और मस्कारा जल्द ही ड्राइ हो जाएगा। जब मस्कारे का उपयोग करें तो पंखा बंद कर लें। इस्तेमाल के बाद बॉटल तुरंत बंद करें।
विज्ञापन


मस्कारा ब्रश का सही उपयोग
मस्कारे के ब्रश को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो उसकी उम्र लंबी होगी। जब भी पलकों पर मस्कारा लगाएं, इसके ब्रश को अंदर से बाहर की ओर लगाएं।

ऐसे करें स्टोर
मस्कारे को हमेशा ठंडी जगह पर रखें जहां धूप न पड़े। इससे आपका मस्कारा लंबे समय तक नहीं सूखेगा। मस्कारे को अन्य कॉस्मेटिक्स के साथ फ्रिज में कतई न रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्कारा जब सूखने लगे

अगर रखे-रखे आपका मस्कारा सूख रहा है या गाढ़ा हो रहा है तो उसमें एक बूंद पानी मिलाकर बॉटल को शेक करें। फिर इस मस्कारे को इस्तेमाल करें। मस्कारे को लंबे समय तक चलाने का यह एक आसान तरीका है।


मैन्यूफैक्चरिंग डेट
मस्कारा ही नहीं बल्कि कोई भी कॉस्मेटिक खरीदते वक्त आप उसकी मैन्यूफैक्चरिंग डेट देखना कतई न भूलें। इससे आपकी आंखें तो सुरक्षित रहेंगी ही, साथ ही आपको यह जानकारी भी रहेगी कि इसका इस्तेमाल कब तक करना सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed