{"_id":"0b6643ac-1e6a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"tips-for-curing-chapped-lips","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सर्दियों में होठ फटें तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
जब सर्दियों में होठ फटें तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ध्यान बेहद जरूरी है। ऐसे में होठ फटने की समस्या इन दिनों बेहद आम है। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा ड्राइ होती है उनके लिए इस मौसम में खास खयाल रखना जरूरी है। अगर आप भी सर्दियों में होठ फटने से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय ट्राइ करें जिससे इस मौसम में आप अपने होठों की नमीं और मुस्कान बरकरार रख सकें।
विज्ञापन
एलोवेरा से करें मसाज
एलोवेरा के पौधे से निकलने वाले सेमीलिक्विड जेल की मसाज न सिर्फ त्वचा के लिए बल्कि होठों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको एलोवेरा नहीं मिल पा रहा तो आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल से भी रोज सोने के पहले होठों पर मसाज करें। इससे होठों की नमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
वैसलीन से बनाएं जेल
वैसे तो वैसलीन की मसाज भी होठों की नमी को बरकरार रखने में फायदेमंद है लेकिन अगर इससे भी आपको लंबे समय तक आराम नहीं मिलता तो शहद या ऑलिव ऑयल डालकर आप इसे और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। शहद के साथ वैसलीन का इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप वैसलीन से होठों की मसाज करें और फिर 15 मिनट बाद होठों पर शहद से मसाज करके सिर्फ पानी से मुंह धो लें। दिन में दो बार इस मसाज से बेहतर परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह वैसलीन में जैतून का तेल दिन में दो से तीन बार होठों पर लगाने से भी फटे होठों को आराम मिलता है। इस प्रक्रिया को चार से पांच दिन लगातार करने से होठों की खोयी नमी लौट आती है।
सोने से पहले करें देखभाल
सर्दियों में आपके होठ बिल्कुल न फटें इसके लिए जरूरी है कि आप रोज सोने से पहले होठों पर मिल्क क्रीम की मसाज करें। इसके अलावा सोने के पहले नाभि में रोज सरसो का तेल या देशी घी लगाने से भी होठ नहीं फटते।
चाहें तो सोने से पहले मलाई में चुटकी भर हल्दी डालकर रोज होठों की मालिश करें। इसके अलावा, सोने से पहले होठों पर खीरे का जूस लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे भी होठ नहीं फटेंगे।
लगाएं गुलाब का पेस्ट
गुलाब की पंखुड़ियों को धो लें और दूध में दो घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इन्हें मैश करके पेस्ट बना लें और होठों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद होठ धो लें। सर्दियों में अगर आपके होठ बहुत रूखे हो जाते हैं तो प्रतिदिन एक बार गुलाब का यह पेस्ट होठों पर जरूर लगाएं।
डाइट पर दें खास ध्यान
सर्दियों में अक्सर लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। इससे भी कई बार वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं जिससे उनके होठ फटने लगते हैं। ऐसा न हो, इसके लिए प्रतिदिन दो से तीन लीटर पानी का सेवन जरूर करें। साथ ही हरी और पत्तेदार सब्जियां खूब खाएं। गाजर, टमाटर आदि के सेवन से भी होठ नहीं फटते।