{"_id":"5fc1e0d2-37ba-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"skin-care-with-aloevera-in-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में एलोवेरा से करें त्वचा की देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में एलोवेरा से करें त्वचा की देखभाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में रूखी त्वचा की नमी के संतुलन को बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है यही वजह है कि इस मौसम में त्वचा में रूखापन, रैशेज और पिंपल्स जैसी समस्याएं अधिक परेशान करती हैं।
विज्ञापन
कई बार त्वचा की ड्राइनेस को दूर भगाने के लिए कोल्ड क्रीम का हम उपयोग तो करते हैं पर इनसे हमें पिंपल्स या टैनिंग का समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा बेहतरीन विकल्प है जो आपकी त्वचा को जरूरी मॉश्चयर तो देगा ही, साथ ही इसका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है।
विज्ञापन
ड्राइ स्किन से छुटकारा
सर्दियों में एलोवेरा जेल की नियमित मसाज त्वचा को नमी देती है जिससे त्वचा रूखी नहीं रहती। रोज सोने से पहले एड़ियों पर एलोवेरा जेल की मालिश करने से एड़ियां बल्किल नहीं फटेंगी।
विज्ञापन
जलन से राहत
त्वचा पर किसी प्रकार की जलन हो या किसी कीड़े ने काट दिया हो, एलोवेरा जेल लगाने से जलन तुरंत शांत हो जाती है। खासतौर पर किसी एलर्जिक रिएक्शन से तुरंत राहत के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद है।
टैनिंग से राहत
सर्दियों में अक्सर हम सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं। ऐसे में हमें खुद भी नहीं पता चलता कि कम हमारी स्किन टैन हो जाती है। टैन स्किन को राहत देने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद है।
प्राकृतिक ग्लो रखे बरकरार
एलोवेरा एक बेहतरीन टोनर का काम करता है जो चेहरे को बिल्कुल साफ करता है, अतिरिक्त तेल हटाता हौ और रंगत का ग्लो बढ़ाता है। रोज मेकअप हटाने के बाद एलोवेरा जेल से चेहरे की टोनिंग त्वचा के ग्लो को खत्म नहीं होने देती है।
प्राकृतिक स्क्रबर
स्किन ऑयली हो या ड्राइ, एलोवेरा हर तरह की त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इसकी मसाज से त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं जिससे त्वचा बिल्कुल साफ रहती है। साथ ही बाजार में मिलने वाले स्क्रबर्स से त्वचा की नमी खोने का डर भी इससे नहीं रहता।
विटामिन ए और सी
एलोवेरा विटामिन ए और विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। न सिर्फ एलोवेरा जेल की मसाज बल्कि अलोवेरा जूस के सेवन से भी आपकी त्वचा को ये जरूरी विटामिन्स मिलेंगे।
स्पॉटलेस ब्यूटी
त्वचा पर मुंहासे, दाग-धब्बे या रेशेज दूर करने के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन उपाय है। एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे और पिंपल्स जल्दी दूर होंगे।