{"_id":"7c649b8efe9df5b09513c4343d49d275","slug":"richa-sharma-like-ayurvedic-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवां त्वचा के लिए ऋचा चड्ढा ने अपनाया यह उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
जवां त्वचा के लिए ऋचा चड्ढा ने अपनाया यह उपाय
Updated Sun, 22 Jun 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा पिछले छह महीनों से त्वचा की देखभाल के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक तरीके इस्तेमाल कर रही हैं। उनका मानना है कि आयुर्वेद के इस्तेमाल से उन्हें काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
वह हर रोज आयुर्वेदिक विधियों का इस्तेमाल करती हैं और यात्रा के दौरान भी आयुर्वेदिक प्रसाधन साथ रखती हैं। लेकिन ऋचा के इस आयुर्वेद प्रेम ने उनको इस बार मुश्किल में डाल दिया जब हवाईअड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों को उनके बैग में रखे पदार्थ पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
ऋचा ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "अभी हाल में मुंबई जा रही थी और मेरे सामान में आयुर्वेदिक सामग्रियां थीं। सुरक्षाकर्मियों को मेरा आयुर्वेदिक पाउडर संदिग्ध जान पड़ा। मैं नहीं चाहती थीं कि वह सब चीजें जब्त कर ली जाएं, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर मेरे लिए बनाया गया था।"
विज्ञापन
ऋचा ने कहा, "मैं पूरे दो घंटे तक अधिकारियों को विश्वास दिलाती रही कि यह सामग्री संदिग्ध नहीं है। मुझे पता है कि वे लोग अपना काम कर रहे थे, इसलिए मैं उनके साथ सहयोग कर रही थी।"