{"_id":"1cd7fdfa-f364-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"lipstick-use-tips-for-favorite-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपस्टिक से ऐसे दें परफेक्ट लुक ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
लिपस्टिक से ऐसे दें परफेक्ट लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस हो या कोई पार्टी, मेकअप के फाइनल टच में लिपस्टिक की भूमिका को दरकिनार नहीं कर सकते। लिपस्टिक में अगर कहीं कोई कमी रह गई तो सारा का सारा मेकअप खराब हो सकता है। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से लिपस्टिक का कैसे उपयोग करें, इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
- अगर आपके होठ मोटे हैं तो लिपस्टिक लगाने के पहले पतला लाइनर लगाएं और बीच में हल्का ग्लॉस लगाएं।
- लिपस्टिक लगाने का सही तरीका है कि लिप लाइनर से बेस बनाएं और फिर उसमें लिपस्टिक लगाएं। अगर लिपस्टिक हल्के रंग की है तो न्यूड लाइनर का प्रयोग करें। इससे लिपस्टिक देर तक होठ पर टिकती है।
विज्ञापन
- लिपस्टिक कभी भी होठ पर लगाकर टेस्ट न करें। पहले उंगलियों पर लिपस्टिक को टेस्ट करें फिर उन्हें होठ पर लगाएं।
- अगर किसी लिपस्टिक का रंग आपके होठ पर सूट नहीं कर रहा है तो आप उन्हें दूसरे रंग की लिपस्टिक के साथ - मिक्स करके लगा सकती हैं। इसके पहले डार्क लाइनर का बेस दें जिससे आपके होठ बहुट ब्राइट न लगें।
विज्ञापन
- लिपस्टिक को ब्लशर की जगह लगा सकते हैं लेकिन कभी भी ब्लशर को लिपस्टिक की जगह न लगाएं।
- लिपस्टिक के शेड का चयन अपने स्किन टोन के अनुरूप करें। ऑरेंज या ब्राउन शेड बहुत कम ही लोगों पर अच्छे लगते हैं जबकि प्लम, पिंक, वान व वॉयलेट जैसे शेड्स हल्के मेकअप पर फबते हैं।
- लिपस्टिक को ग्लॉसी लुक देने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ी सी लिपस्टिक को वैसलीन के साथ मिलाकर करने से लुक ग्लॉसी होगा।