फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   lipstick tips for women in hindi

मास्क पर पड़ जाते हैं लिपस्टिक के निशान तो आजमाएं ये तरीके 

Thu, 17 Jun 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 17 Jun 2021 09:00 AM IST
सार

इस मौसम में मास्क लगाने से अंदर ही अंदर बहुत पसीना होता है जिससे कि सारी लिपस्टिक बिगड़ जाती है और लिपस्टिक के साथ ही ंंमहिलाओं का मूड बिगड़ जाता है क्योंकि बिगड़ी हुई लिपस्टिक को ठीक करना एक मुश्किल काम होता है। 

विज्ञापन
lipstick tips for women in hindi
lipstick - फोटो : Social Media

विस्तार

जब से कोरोना आया है मास्क पहनना तो सभी के लिए बहुत जरूरी हो चुका है। ऐसे में महिलाएं जब लिपस्टिक लगाती हैं तो उन्हें बहुत परेशान होना पड़ता है क्योंकि लिपस्टिक कई बार मास्क पर लग जाती है और होंठ फिर बेहद अजीब दिखाई देने लगते हैं। अंदर ही अंदर पसीने से भी लिपस्टिक खूब फैलने लगती है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। कुछ उपायों को आजमाकर आप इन सब समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं वे तरीके। 

विज्ञापन

मैट लिपस्टिक लगाएं
बाजार में कई तरह की लिपस्टिक उपलब्ध हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि मैट लिपस्टिक का चयन करें। मैट लिपस्टिक लगाने के बाद ही कुछ देर में सूख जाती है और यह मास्क लगाने के बावजूद भी उस पर नहीं लगती है और लंबे समय तक होठों पर वैसी ही टिकी रहती है तो इसका उपयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

विज्ञापन

लिप लाइनर का उपयोग
लिप लाइनर का उपयोग करना भी आपके लिए अच्छा सुझाव रहेगा। होठों के कोनों से इसे लगाना शुरू करें और फिर बीच में लगाएं। आप लिपस्टिक से मिलते हुए शेड का लिप लाइनर लगाएंगे तो यह आपके होठों पर तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपके लिप शेड को बहने से भी रोकेगा इसलिए इसका प्रयोग जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होठों पर पाउडर
होठों पर पाउडर लगाना आपके लिए तब एक अच्छा उपाय हो सकता है जब आपकी त्वचा खासकर के तैलीय हो। होठों पर पाउडर लगाकार आप होठों की अतिरिक्त नमी और लिपस्टिक के तेल को भी मिटा सकेंगे इसलिए थोड़ी मात्रा में इस लगाए और टिश्यू से ठीक करें। लिपस्टिक मास्क पर नहीं फैलेगी। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed