फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   keep yourself fresh this monsoon

इस मानसून में रहें तरोताजा, आजमाएं ये टिप्स

Wed, 08 Aug 2012 03:28 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2012 03:28 PM IST
विज्ञापन
keep yourself fresh this monsoon
बारिश का मौसम दहलीज पर है और इस मौसम में चिपचिपी गर्मी यानी नमी के साथ गर्मी का होना लाजिमी है। ऐसे में इस मौसम में अपना एनर्जी लेवल मेनटेन रखने, खान-पान, त्वचा और बालों की देखभाल और वर्कआउट जैसे कई पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है जिससे बरसात की नमी और गर्मी में भी हम खुद को हमेशा तरोताजा रख सकें।
विज्ञापन


डाइट का रखें खास ध्यान

नमी की वजह से बरसात में पसीना बहुत आता है और पसीने में शरीर का फ्लूएड यानी तरल पदार्थ निकल जाता है। ऐसे में आपको थकान, एनर्जी लेवल कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में फ्लूएड का स्तर सामान्य रखने के लिए हम पानी व फ्लूएड वाले फल और सब्जियां अधिक से अधिक लेते हैं।
विज्ञापन


इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट स्नेहा राय बताती हैं कि इस मौसम में पानी का सेवन जरूरी है पर जरूरत से ज्यादा फ्लूएड लेना भी फायदे का सौदा नहीं है। खरबूज, तरबूज, खीरा जैसे फल या सब्जी खाएं, लेकिन संतुलित मात्रा में।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा हल्के डेयरी उत्पाद जैसे छाछ, दही आदि का सेवन करें। गाढ़ी ग्रेवी व हेवी डाइट से बचें। त्वचा के लिए विटामिन ई की जरूरत इस मौसम में अधिक होती है इसलिए ब्रोकली, टमाटर, आम, पालक, नींबू, बेल आदि का सेवन अधिक करें।  

 
सोने से पहले नहाने से रहेंगे तरोताजा
चिपचिपी गर्मी में भी खुद को तरोताजा रखने के लिए जरूरी है कि आप सोने के पहले जरूर नहाएं। दिन भर की थकान, अतिरिक्त नमी और पसीने से खुद को तरोताजा करने के लिए यह कारगर उपाय है।

इसके अलावा गीले कपड़े से पैर और हाथ को साफकर मॉइस्चराइज़र लगाएं और सोने से पहले पानी जरूर पिएं।

ऑयल से बचें पर मॉइस्चराइज़ करें
स्वस्थ त्वचा के लिए तवचा में नमी जरूरी है, इसलिए बारिश की फुहार आपको गर्मी के रूखेपन और सनबर्न से निजात दिलाती है। हवा में मौजूद नमी आपको त्वचा को मॉइस्चराइज़ करती है लेकिन तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए मुंहासे जैसी दिक्कतें इस मौसम में बढ़ जाती हैं। खास तौर से चेहरे का टी-जोन यानी माथा, नाक, अपर लिप और ठुड्डी वाला हिस्सा अधिक संवेदनशील हो जाता है।

ऐसे में ऑयल कंट्रोल उत्पाद का इस्तेमाल इस सीजन में जरूर करें। सनस्क्रीन, मॉइस्चराइज़र और क्रीम का चुनाव करते वक्त ऑयल कंट्रोल उत्पादों को प्राथमिकता दें। चेहरे पर तेल अधिक दिखता है तो साथ में ब्लोटिंग पेपर या राइस पेपर रखें जिससे चेहरे की अतिरिक्त नमी पोछ सकें।

मॉनसून ड्रेसेज का सही समय
मॉनसून यानी कलरफुल ड्रेसिंग का मौसम। जहां इस मौसम में फैशन के विकल्प खुल जाते हैं वहीं फैशन के साथ-साथ आराम का खयाल रखना भी जरूरी है। मिक्स कॉटन, रेयॉन, सिल्क, लाइक्रा आदि फैब्रिक के लिए यह सबसे बेहतरीन मौसम है। केप्री, शॉर्ट्स, स्कर्ट, कार्गो पैंट्स जैसी पोशाकों को वार्डरोब से निकालने का यह सही समय है।

वर्कआउट में थोड़ी फेरबदल जरूरी
इस मौसम में एक्सरसाइज यानी ढेर सारा पसीना और कैलोरी घटाने का सही मौका। इस मौसम में थोड़ी सी समझदारी के साथ वर्कआउट करेंगे तो उसका फल जल्द ही नजर आने लगेगा। वर्कआउट के लिए इस मौसम में साइकलिंग आर स्विमिंग जैसे एक्सरसआइज काफी फायदेमंद हैं।

कोशिश करें कि आपके एक बार में किसी एक्सरसाइज को दस मिनट से ज्यादा न करें जिससे शरीर की ऊर्जा बहुत कम न हो। ब्रेक जरूरी है और वर्कआउट के 30 मिनट के भीतर ही कुछ खाना भी जरूरी है।


इस मौसम में वर्कआउट के बाद डाइट में कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन युक्त भोजन को 60 : 40 के रेशियो में लें। दूध, छाछ, लस्सी के अलावा टोस्ट जैसी हल्की डाइट सटीक है।

बालों को दें नैचुरल स्टाइल

बालों पर तरह-तरह के प्रयोग करने के बजाय उन्हें नैचुरल लुक दें। बहुत ज्यादा कलरिंग के बजाय बालों के नैचुरल लुक ज्यादा हॉट भी लगता है और इस मसय चलन में भी है।

वैसलीन को बनाएं बेस्ट फ्रेंड
लिप ग्लॉस भले ही आप एक बार लगाती हों लेकिन दिन भर होठ की नमी बरकरार रखने के लिए वैसलीन का आज भी कोई सानी नहीं। रात को सोते वक्त होठ पर वैसलीन लगाने की आदत डालें जिससे आपके होठ हर मौसम में मुलायम रहेंगे। इसके अलावा, वैसलीन का इस्तेमाल आई मेकप रिमोवर के तौर पर भी कर सकते हैं।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल कभी न भूलें
चाहे मौसम धूप भरा हो या फिर बादल घिरे हों, सनस्क्रीन लगाने में लापरवाही कभी न करें। सनस्क्रीन  का इस्तेमाल रोज करने से लंबे समय तक त्वचा पर सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों का प्रभाव नहीं होता।

नाखूनों की सफाई की अनदेखी न करें
अपने नाखून पर चाहे कोई सी भी नेल आर्ट कराएं या फिर कुछ भी स्टाइल दें, सब बेकार है जब तक नाखून साफ नहीं हैं। ऐसे में समय-समय पर पेडीक्योर और मेनीक्योर जरूर करें। पार्लर नहीं तो घर पर ही क्लीनजिंग, स्क्रबिंग, मास्किंग और मॉशच्युराइजिंग कर हाथ, पैर व नखूनों की सफाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed