सिर में होती है यदि खुजली तो आजमाएं ये आसान उपाय
स्कैल्प में खुजली होने पर घरेलु उपाय को आजमाकर भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। दालचीनी को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासकर रूखी त्वचा वालों के लिए तो यह बहुत ही अच्छी है। घर पर ही इसका हेयर मास्क तैयार करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोगों को सिर में बहुत खुजली होती है। ऐसे में वे सिर को खुजालकर बहुत परेशान हो जाते हैं। सिर को खुजालने से कई बार चमड़ी भी निकलने लगती है, बाल भी टूटकर गिरने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। स्कैल्प की त्वचा के रूखा होने पर भी यह समस्या होती है और ऐसे में दालचीनी बहुत फायदेमंद साबित होती है। आइए जानते हैं किस तरह बनाया जाता है दालचीनी का हेयर मास्क।
सामग्री-
नारियल तेल और दालचीनी पाउडर
विधि-
नारियल तेल लें और दालचीनी का पाउडर उसमें मिला लें और अब स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। लगाने के बाद 5-10 मिनट के लिए इसे ऐसा ही रहने दें। अब हल्के हाथों से धीरे-धीरे और गोल-गोल त्वचा पर मसाज करें। मसाज करने के बाद कम से कम आधा घंटा इसे ऐसा ही रहने दें। जिनकी स्कैल्प में सूखापन बना रहता है, उन्हें तो हर सप्ताह इस मास्क का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।