फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   How to Wax check full process and tips

महिलाएं कैसे कर सकती हैं वैक्स? यहां जानें कुछ तरीके

Thu, 07 Dec 2023 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

सही जानकारी न होने के कारण वैक्सिंग मुश्किल का सबब भी बन सकती है, जिससे त्वचा पर दाने और रैशेज हो सकते हैं।

विज्ञापन
How to Wax check full process and tips
वैक्स करने का तरीका और कुछ टिप्स। - फोटो : Pixabay

विस्तार

कंचन चौहान,

विज्ञापन


आप वैक्स खुद करें या किसी से कराएं, लेकिन वैक्स के बारे में जानकारी होना सबसे जरूरी है, वरना यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। महिलाएं अक्सर अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स कराना पसंद करती हैं। आसान भाषा में कहें तो वैक्स शरीर के अनचाहे बालों को हटाने की एक आसान प्रक्रिया है। इसमें वैक्स को शरीर पर लगाया जाता है और एक स्ट्रिप चिपकाकर उसे बाल सहित उखाड़ दिया जाता है, जो कि दर्द भरा भी होता है। हालांकि, सही जानकारी न होने के कारण वैक्सिंग मुश्किल का सबब भी बन सकती है, जिससे त्वचा पर दाने और रैशेज हो सकते हैं। इसलिए वैक्स करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

कब न कराएं वैक्सिंग?

पीरियड्स के पहले आपको वैक्सिंग नहीं करानी चाहिए, क्योंकि इन दिनों में प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन का लेवल सबसे ज्यादा होता है, जिससे अधिक दर्द महसूस होता है। इस समय शरीर में सूजन भी बढ़ जाती है, इसलिए अधिक दर्द और सूजन का सामना करना पड़ सकता है। वैक्सिंग कराने का सही समय पीरियड्स के दो हफ्ते बाद का होता है, क्योंकि तब हार्मोन लेवल सामान्य होते हैं और दर्द भी कम होता है।
विज्ञापन


नम्बिंग क्रीम का इस्तेमाल

जब आप बिकिनी लाइन, फेस या अपर लिप्स जैसे संवेदनशील जगहों पर वैक्सिंग करा रही हैं तो आपको काफी दर्द हो सकता है। इस स्थिति में आप नम्बिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन याद रखें कि आपको इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना होगा, ताकि आप अन्य किसी परेशानी में न पड़ें। वैक्सिंग से 30-40 मिनट पहले नम्बिंग क्रीम लगाना अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ से दर्द में कमी

वैक्सिंग से होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप नम्बिंग क्रीम के अलावा बर्फ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ त्वचा को ठंडा करके सुन्न कर देती है, जिससे वैक्सिंग के दौरान दर्द कम होता है।

एक्सफोलिएशन

वैक्सिंग से पहले एक्सफोलिएशन लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपके सख्त बालों को मुलायम करने में मदद कर सकता है। लेकिन स्क्रब करते समय ध्यान दें कि यह बहुत ज्यादा हैवी न हो, वरना त्वचा छिल सकती है। इससे वैक्सिंग के समय दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है, विशेषकर जब इनग्रोन हेयर की समस्या हो।

बाल करें ट्रिम

बिकिनी वैक्स से पहले बालों को ट्रिम करना एक सही विकल्प हो सकता है, खासकर जब ग्रोथ बहुत ज्यादा हो। आप बालों को बहुत छोटे न करें, लेकिन इतने बड़े भी न रखें, जिससे वैक्स करते समय आपको मुश्किल और दर्द हो। बिकिनी लाइन पर ज्यादा बाल होने के कारण वैक्सिंग के समय हेयर फॉलिकल को नुकसान हो सकता है और गांठें बनने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए ग्रोथ को ध्यानपूर्वक संतुलित रखना जरूरी है।


नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर

डॉ. अमित कुमार मीणा

सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली


सही तरीके से वैक्सिंग न करने से दर्द ही नहीं, बल्कि कई परेशानियां हो सकती हैं। वैक्सिंग से 2-3 दिन पहले बॉडी को एक्सफोलिएट करना जरूरी है, क्योंकि ऐसा करने से छिद्रों से गंदगी साफ हो जाती है। साथ ही ज्यादा गरम वैक्स का उपयोग भी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। वैक्सिंग के दर्द को कम करने और स्किन रैशेज से बचने के लिए आप पहले और बाद में आइस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही जिस दिशा में


आपके बाल बढ़ रहे हैं, उसी दिशा में वैक्स लगाना चाहिए। इनग्रोन हेयर या उभारों से बचने के लिए वैक्स स्ट्रिप को बालों के बढ़ने की उसी दिशा में खींचना चाहिए और वैक्सिंग के बाद नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed