फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   how to heal cracks during winters

सर्दियों में एड़ियां फटती हैं तो अपनाएं ये उपाय

Sat, 13 Oct 2012 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Oct 2012 01:36 PM IST
विज्ञापन
how to heal cracks during winters

सर्दियों के मौसम में एड़ियां फटने और पैर ड्राइ हो जाने जैसी समस्याएं आम होती हैं इसलिए इस मौसम में इनकी देखभाल पर खास ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको भी सर्दियों के मौसम में इस तरह की समस्याएं अधिक होती हैं हम आपको इनकी देखभाल के कुछ आसान तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


सुबह के समय
सुबह नहाने के पहले अगर आप अपने पैरों पर फूट क्रीम या तेल की नियमित रूप से पांच मिनट मसाज करें और नहाने के बाद उनपर हल्की मॉश्च्युराइजिंग क्रीम लगाएं तो आपके पैरों को पर्याप्त नमी तो मिलेगी ही, साथ ही त्वचा भी तरोताजा रहेगी। नहाने के पानी में बाथ सॉल्ट या बाथिंग ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें।  
विज्ञापन


आपका छोटा स्पा
जिसप्रकार फेशियल और मैनीक्योर की सर्दियों में खासी अहमियत है, उसी प्रकार हफ्ते में एक बार पेडीक्योर भी बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक बार पैरों को साफ करके उनकी स्क्रबिंग करें। अगर बाजार में मिलने वाले स्क्रब्स पर आपको अधिक भरोसा नहीं है तो बेसन में नींबू का रस मिलाकर पैरों को स्क्रब करें। यह नैचुरल स्क्रब है। इसके बद गुनगुने पानी में थोड़ा सा बॉडी वॉश मिलाकर पैरों को थोड़ी देर तक टब में रखें। चाहें तो आप यहां बबल बाथ भी दे सकते हैं। फिर पैरों को टॉवेल से पोछकर उनपर हल्का मॉश्च्युराइजर लगाएं। सप्ताह में एक बार इस तरह से अपना पेडीक्योर जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय
हर रोज सोने से पहले पैरों को अच्छे से साफ करें और उन पर फूट क्रीम से पांच मिनट तक मसाज करें। इससे दिन भर की थकान, प्रदूषण आदि से रूखी हो जाने वाली पैरों की त्वचा को नमी तो मिलती है ही, साथ ही आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। रोज सोने से पहले पैरों की मसाज करने से सर्दियों पर आपकी एड़ियां मुलायम रहेंगी।


कुछ जरूरी सावधानियां
कई बार एड़ियां फटने या पैरों की त्वचा ड्राइ होने की वजह सिर्फ सर्दियों का शुष्क मौसम ही नहीं होता बल्कि हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी हो सकता है। ऐसे में इनकी देखभाल के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

-पैरों की मॉश्चयुराइजिंग के साथ समझौता बिल्कुल न करें।
- नाखूनों पर लंबे समय तक कोई नेल पॉलिश लगाकर न छोड़ें और समय-समय पर पैरों के नाखून फाइल करें।
- कई बार सिंथेटिक फाइबर के मोजे या स्टॉकिन्स भी पैरों को सूट नहीं करते और इससे त्वचा फटने लगती है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के मोजे ही खरीदें।
- विटामिन ए और विटामिन डी की कमी से भी कई बार एड़ियों के फटने की समस्या होती है। अपनी डाइट में इनकी प्रचुरता वाली चीजें जरूर शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed