{"_id":"0120f5c4-2efd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"homemade-vaseline-gel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाएं वैसलीन होममेड जेल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बनाएं वैसलीन होममेड जेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:48 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में होठों की नमीं बरकरार रखनी है तो कुछ खास करना ही होगा। अगर आपके होठ सर्दियों में बहुत फटते हैं तो क्यों न घर पर ही वैसलीन के प्रयोग से अपने होठों की नमी बरकरार रखें।
विज्ञापन
वैसे तो वैसलीन की मसाज भी होठों की नमी को बरकरार रखने में फायदेमंद है लेकिन अगर इससे भी आपको लंबे समय तक आराम नहीं मिलता तो शहद या ऑलिव ऑयल डालकर आप इसे और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
विज्ञापन
शहद के साथ वैसलीन का इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप वैसलीन से होठों की मसाज करें और फिर 15 मिनट बाद होठों पर शहद से मसाज करके सिर्फ पानी से मुंह धो लें। दिन में दो बार इस मसाज से बेहतर परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह वैसलीन में जैतून का तेल दिन में दो से तीन बार होठों पर लगाने से भी फटे होठों को आराम मिलता है। इस प्रक्रिया को चार से पांच दिन लगातार करने से होठों की खोयी नमी लौट आती है।
