{"_id":"056178ee-2740-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"homemade-remedies-for-cleanser","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर बनाएं नैचुरल क्लींजर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
घर पर बनाएं नैचुरल क्लींजर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम कोई भी हो, अवसर कैसा भी हो या फिर उम्र का कोई भी पड़ाव हो, स्वस्थ और सुंदर त्वचा के लिए त्वचा की सफाई बहुत मायने रखती है। ऐसे में जितना महत्व त्वचा की स्क्रबिंग, मसाज आदि का होता है उतना ही महत्व क्लींजर द्वारा त्वचा की सफाई का भी होता है। ऐसे में अगर आप घर पर चाहें तो अपनी त्वचा के हिसाब से घर पर ही नैचुरल क्लींजर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
वैसलीन क्लींजर
घरों में वैसलीन पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल तो आम है लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों पर काजल फैल जाने या आइ मेकअप साफ करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई के फहे में वैसलीन लगाएं और उससे क्लींजर की तरह दाग साफ करें।
विज्ञापन
दूध-ग्लीसरिन क्लींजर
खासतौर पर जिनकी स्किन ड्राइ या नॉर्मल हो, उनके लिए यह क्लींजर काफी फायदेमंद है। एक चम्मच दूध में तीन बूंद ग्लीसरिन और छह बूंद गुलाबजल डालकर मिलाएं। रुई के फाहे को इसमें डुबोकर इससे चेहरा साफ करें।
विज्ञापन
एंटीसेप्टिक क्लींजर
वैसे तो यह क्लींजर हर तरह की त्वचा पर कारगर है लेकिन ऑयली त्वचा वाले लोग जिन्हें अक्सर मुंहासे की समस्या रहती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक रहने दें और फिर धो लें।
बादाम पेस्ट क्लींजर
दस बादाम को पस लें और एक चम्मच दही में मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे ब्लैकहेड्स दूर होंगे और त्वचा का ग्लो बरकरार रहेगा।