फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedy for juicy lips

रसीले होंठों के लिए कारगर है यह उपाय

Fri, 22 Aug 2014 04:10 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
home remedy for juicy lips

चेहरे की दमक फीकी पड़ जाती है अगर होंठों फटे और रूखे हों। ऐसे में आप कितना भी लिप बाम लगाएं पर उनकी प्राकृतिक नमीं के लिए ठोस उपाय जरूरी है।

विज्ञापन


ऐसे में अदरक, शहद और शक्कर से आप घर पर ही लिप स्क्रबर बना सकते हैं जिससे होठों को भरपूर नमीं भी मिलेगी और आपका बजट भी नहीं ढीला होगा।

इनमें मौजूद विटामिन सी होंठों की त्वचा को बेहतर बनाता है और होठों को प्राकृतिक तौर पर ग्लॉसी बनाता है।

ऐसे बनाएं लिप स्क्रबर

home remedy for juicy lips

इसे बनाने के लिए शक्कर एक चम्मच लें। एक चम्मच शहद लें, एक अदरक का टुकड़ा और एक जार रखें। एक कटोरी में एक चम्मच चीनी रखें।

अदरक के टुकड़े को अच्छी तरह साफ करने के बाद छील लें और बारीक काट लें। अदरक के कारण होठों पर रक्त संचार अच्छी तरह होता है।

अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें। यह मिश्रण दानेदार जेली की तरह लगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगाएं

home remedy for juicy lips

इसे लगाने में कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है। पुराने टूथब्रश या मस्कारा ब्रश की सहायता से होंठो पर लगाएं।

हल्के हाथों से होंठों पर गोलाकार मसाज करें और फिर कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें।

इसे गुनगुने पानी या टिशु पेपर से साफ करें। नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से होठों की नमीं वापस लौट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed