झुर्रियां मिटाने के लिए इस तरह करें मखाने का उपयोग
चेहरे पर यदि झुर्रियां पड़ रही हैं तो मखाने का प्रयोग करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। शहद,दूध और एलोवेरा का मखाने के साथ अलग-अलग फेसपैक बनाकर लगाने से आपको खूब लाभ मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक उम्र के बाद महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने चेहरे का अच्छा से ध्यान रखें। यदि चेहरे की त्वचा ढीली हो रही है तो इसके लिए आप घर पर भी कुछ उपाय कर सकती हैं। त्वचा में कसाव रहेगा तो चेहरे पर झुर्रियां नहीं होगी। झुर्रियों को मिटाने के लिए मखाना बहुत फायदेमंद रहेगा। अब अलग-अलग चीजों के साथ चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें। चेहरे एकदम जवां दिखाई देगा। आईए जानते हैं कि झुर्रियों को मिटाने के लिए मखाने का किस तरह इस्तेमाल किया जाता है।
एलोवेरा और मखाना
कुछ मखाने लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। पाउडर में ताजा एलोवेरा जेल डालें और इन्हें अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धोकर साफ कर लें। इस नुस्खे को आप सप्ताह में दो बार आजमाएं।
दूध और मखाना
15-20 मखानों को कुछ देर के लिए दूध में भिगोकर रख दें। अब इन मखानों का बारीक पेस्ट तैयार कर लें और उसमें नींबू मिलाएं। अब इस फेसपैक को चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाकर रखें और सूख जाने पर चेहरे को ठंडे पानी से धोकर कपड़े से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
शहद और मखाना
मखाने को एक से दो घंटे के लिए दूध में गला लें और मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इसमें थोड़ा गुलाबजल और शहद मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरा धो लें।