धूप से झुलसी त्वचा में जान डालेंगे ये आसान उपाय
गर्मियों की तपती धूप में आप कितना भी सनस्क्रीन लोशन क्यों न लगाएं लेकिन बाहर निकलने पर सनबर्न से त्वचा को रोकना इतना आसान नहीं है।
ऐसे में अगर आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है और धूप से अक्सर झुलस जाती है तो ये तीन उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
पपीता और शहद का पैक
इस पेस्ट को त्वचा पर 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
फिर ठंडे पानी से साफ करें।
शहद और नींबू
इसको त्वचा पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें।
फिर ठंडे पानी से साफ करें। दिन में दो बार इसे लगाएं।
टमाटर और दही का पेस्ट
दो से तीन टमाटर का पल्प निकाल कर छन्नी से छानें और रस निकाल लें।
इसमें एक चम्मच दही मिलाएं।
इसे सनबर्न वाली हिस्से पर लगाकर 15 से 20 मिनट छोड़ दें। दिन में दो बार ऐसा करें।