फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for increasing hair volume in hindi

इन आसान तरीकों से घर बैठे बढ़ाएं बालों का वॉल्यूम

Sun, 20 Jun 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 20 Jun 2021 08:57 AM IST
सार

बालों को घने करने के लिए आप एलोवेरा का ताजा जेल और प्याज के रस जैसे उपायों को आजमाकर देख सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इनका उपयोग बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए किस तरीके से किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
home remedies for increasing hair volume in hindi
बालों को घना करें - फोटो : iStock

विस्तार

महिलाएं बालों के वॉल्यूम को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं क्योंकि यदि बाल हल्के रहते हैं तो उनकी ज्यादा तरीकों से स्टाइलिंग नहीं की जा सकती है। ज्यादा वॉल्यूम होने पर बाल अच्छे दिखाई देते हैं और चेहरा भी भरा-भरा लगता है लेकिन इसके लिए परेशान होने की बजाय यदि यहां बताए गए आसान उपायों को आजमाकर देखेंगी तो आपको बहुत लाभ पहुंचेगा और बालों की पीछे से आपकी स्कैल्प भी नजर नहीं आएगी। 

विज्ञापन

एलोवेरा जेल
बालों के विकास के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभदायक है। ताजा एलोवेरा जेल का यदि आप रोजाना प्रयोग करते हैं तो जल्द ही आपके बाल घने होने लगते हैं। इसके नियमित उपयोग से बालों को नमी भी मिलती है इसलिए नियमित रूप से इसे बालों में लगाएं। जल्द ही आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन

प्याज का रस
बालों की यदि ग्रोथ कम है और बेहद पतले दिखाई देते हैं तो प्याज का रस आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए ताजा प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। इस रस को आप हेयर सीरम के साथ मिलाकर लगाएं। सीधे प्याज का रस लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैफीन का प्रयोग
कैफीन का बालों में उपयोग करने से इनकी लंबाई और मोटाई दोनों में आप विकास देख सकते हैं क्योंकि ये एनाजेन में वृद्धि करके बालों के विकास को बढ़ा देता है इसलिए जब बालों के लिए आप हेयर मास्क या सीरम खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कैफीन मौजूद हो। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed