{"_id":"ed71418e-49d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"home-remedies-for-fairness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदाग गोरेपन के लिए आसान उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बेदाग गोरेपन के लिए आसान उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में हमारी त्वचा अतिरिक्त देखभाल चाहती है लेकिन इसके लिए ब्यूटी पार्लर जाने का न तो अधिक समय होता है और न ही बजट। फिर त्योहारों और शादियों के मौसम में त्वचा दमके ऐसी ख्वाहिश भला किसकी नहीं होगी। तो अगर आप भी इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहती हैं तो क्यों न अपने घर पर ही कुछ ऐसे नुस्खे ट्राइ करें जिससे आपकी त्वचा भी दमके और जेब भी ज्यादा ढीली न हो।
विज्ञापन
चेहरे की प्राकृतिक स्क्रबिंग
चेहरे से ब्लैकहेड्स और डेड सेल हटाने के लिए चेहरे की स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। ऐसे में बेसन से आप अपनी जरूरत के हिसाब से मनचाहा स्क्रब तैयार कर सकती हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो बेसन में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्की और सर्कुलर मसाज करें। वहीं अगर आपकी त्वचा ड्राइ है तो बेसन में थोड़ी मलाई मिलाकर चेहरे की स्क्रबिंग करें। झुर्रियों और झाइयों से छुटकारे के लिए बेसन में सेब का रस मिलाकर स्क्रबिंग करें। संतरे के गूदे से भी चेहरे की स्क्रबिंग कर सकती हैं।
विज्ञापन
किचन में है खजाना
चेहरे को बेदाग बनाने और सर्दियों में निखार के लिए कुछ फलों और घरेलू चीजों का उपयोग कर सकते हैं। आलू उबालकर उसमें नींबू या आलूबुखारे के रस को मिलाकर अपना फ्रूट पैक तैयार कर लें। इसकी मसाज से चेहरे के दाग कम होंगे और त्वचा का रंग निखरेगा।
विज्ञापन
अनार का रस फायदेमंद
अगर आपकी त्वचा ड्राइ या नॉर्मल है तो दो छोटे चम्मच अनार के रस व चुटकी भर हल्की को मलाई में मिलाकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें। त्वचा यकीनन दमकेगी।
तैलीय त्वचा के लिए ऑरेंज पैक
ऑयली स्किन के लिए ऑरेंज पैक अच्छा ऑप्शन है। संतरे के छिलकों को सुखाकर मिक्सर में पीस लें। इस पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। अब चेहरा धोकर हल्का मॉश्चुयराइजर लगाएं।