होंठों के रूखेपन को मिटाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलु उपाय
रूखे होठों को ठीक करने के लिए घर की ही कुछ चीजों का उपयोग करें। इनका यदि सही तरीके से आप उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपके होंठ एकदम नर्म और मुलायम होने लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि होंठों में नमी नहीं है और वे रूखे हुए जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि आप घर पर ही कुछ आसान घरेलु उपाय आजमाकर होंठों को पहले जैसा कर सकते हैं। होंठ मुलायम हो जाएंगे तो लिपस्टिक लगाने पर भी होंठों पर दरारें नजर नहीं आएंगी। इसके लिए आपको घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का उपयोग करके होंठों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। आइए जानते हैं कि किस तरह होंठों की देखभाल की जाना चाहिए।
घी और गुलाब का फूल
गुलाब का फूल लें, उसे घर में ही सूखा लें और उसकी पत्तियों का पाउडर बना लें। अब घी में पत्तियों का पाउडर मिला लें। रोज रात को सोते समय इस मिश्रण को अपने होठों पर लगा लें। ऐसा करने से जल्द ही आपके होंठ मुलायम होेने लगेंगे।
दूध मलाई
यदि बारह महीने ही आपके होंठ फटे रहते हैं, उनमें दर्द होने लगता है या चमड़ी निकल जाने पर उनसे खून आने लगता है तो ऐसे में आप दूध की मलाई को अपने होंठों पर जरूर लगाएं। ये आपके होंठों को नर्म तो बनाएंगी ही साथ ही होंठों के रंग को भी हल्का करेगी।
खीरा
यदि दिनभर में शरीर में थोड़ी बहुत भी पानी की कमी हो गई है तो होंठों में दरार आने लगेगी। खीरे को काटकर होंठों पर कुछ देर के लिए जरूर रगड़ें। इस उपाय को आजमाने से होंठों का रूखापन गायब होगा और साथ ही होंठों पर होने वाली टैनिंग भी दूर हो जाएगी।