फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for dry skin

सर्दियों में रूखी त्वचा से ऐसे करें बचाव

Wed, 26 Dec 2012 10:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Dec 2012 10:34 AM IST
विज्ञापन
home remedies for dry skin

ड्राइ स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में त्वचा का रूखा होना, फटना, रैशेज जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। ऐसे में इस मौसम में ड्राइ त्वचा की देखभाल के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। ये आपकी त्वचा के लिए जितने फायदेमंद हैं उतने ही तैयार करने में आसान भी। साथ ही इन्हें आजमाने से आपकी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होगी।

विज्ञापन


आड़ू है फायदेमंद
आड़ू या पीच ड्राइ त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। आप इसे स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज रात में सोने से पहले आड़ू के छिलके से चेहरे पर हल्की मसाज करें। इससे त्वचा भी साफ होगी और चेहरे की नमी भी कायम रहेगी।
विज्ञापन


दूध को बनाएं क्लीनजिंग मिल्क
रोज रात में सोने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ करें और फिर दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर इसे पानी से धो लें। यह प्राकृतिक क्लीनुजर का काम तो करेगा ही और त्वचा की खोयी नमी भी लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाज भी जरूरी
सर्दियों में चेहरे की मसाज जरूरी है। ड्राइ स्किन वाले लोगों के लिए क्रीम बेस्ड मसाज बेहद जरूरी है। आप चाहें तो मलाई में दो बादाम का पेस्ट मिलाकर चेहरे की मसाज करें। बादाम की जगह गुलाब की पंखुड़ियों का भी उपयोग कर सकते हैं।


बनाएं एग-पैक
ड्राइ स्किन के लिए अंडे का पीला भाग बहुत फायदेमंद है। एंक अंडे के पीले भाग में आधा चम्मच शहद और दो नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। इस लेप को चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed