फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for dark elbow

कोहनी पर कालापन है तो आजमाएं यह उपाय

Sat, 28 Jun 2014 11:30 AM IST
आशमीन मुंजाल, ब्यूटी एक्सपर्ट
आशमीन मुंजाल, ब्यूटी एक्सपर्ट Updated Sat, 28 Jun 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
home remedies for dark elbow
अगर आप कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो इन नुस्खों को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

 
नींबू और शुगर का कॉम्बोः नींबू का रस निचोड़ने के बाद नींबू के  छिलकों का आप क्या करते हैं? जाहिर है ये कूड़ेदान में ही जाते होंगे। लेकिन अब इसे फेंकें नहीं, इससे आप अपनी कोहनियों या घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

नींबू के छिलकों पर ब्राउन शुगर या नॉर्मल शुगर कुछ देर छोड़ें। फिर इसे कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो  शुगर का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नींबू का रस या शहद भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

 
कैस्टर ऑयल का मैजिकः पांच से छह बूंद कैस्टर ऑयल और आधा छोटा चम्मच नींबू का रस लेकर मिक्स करें। सोने से पहले कोहनी और घुटने पर इस मिश्रण को लगाएं। सप्ताह में एक बार इस उपाय को आजमाएं, फिर फर्क देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जई का आटाः सूजी और जई का आटा, हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और मसूर की दाल को दूध या दही एक साथ लेकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को कोहनी पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं।

फ्रूट पल्पः किसी भी फल के गूदे को आप कोहनी पर लगा सकते हैं। केला भी कालेपन को दूर करने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed