फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   hair wax for men grooming tips

हसीना क्या चाहती है: पुरुषों के सीने पर बाल?

Tue, 24 Dec 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
hair wax for men grooming tips

महिलाओं को कैसे पुरुष अधिक भाते हैं- माचोमैन या चॉकलेट बॉय? अगर आप अपने लुक के साथ बदलाव कुछ ऐसी सोच के साथ रखते हैं तो यकीनन इसका कोई पैमाना नहीं है लेकिन आपकी पर्सेनालिटी के हिसाब से तैयारी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


पढ़ें - चेहरे से अनचाहे बाल हटाएंगे ये आसान उपाय
विज्ञापन


अक्सर पुरुष इस गलतफहमी में जीते हैं कि उनके शरीर के बाल महिलाओं के सामने उनकी माचोमैन की छवि बनाने में मददगार हो सकते हैं लेकिन महिलाओं को पुरुषों के सीने के बाल सेक्सी ही लगें जरूरी नहीं, फूहड़ भी दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें - पुरुषों के लिए भी जरूरी हैं स्किन केयर के ये टिप्स

ऐसे में अगर आप अपने लुक के साथ सीने की वैक्सिंग का रिस्क लेने की उधेड़बुन में हैं तो यकीन मानें इस प्रयोग से भी आप उन्हें आकर्षित करने में सफल हो सकते हैं।


ऐसा ही मानना है ब्यूटी एक्सपर्ट और एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक एंड एकेडमी की डायरेक्टर भारती तनेजा का, जो बदलते जमाने के साथ पुरुषों की वैक्स चेस्ट महिलाओं को आकर्षित करने में मददगार मानती हैं।

भारती तनेजा के अनुसार, ''कई शोधों में भी यह माना जा चुका है कि बदलते जमाने के साथ-साथ महिलाएं पुरुषों के वैक्स और क्लीन सीने के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं, ऐसे में पुरुषों को लुक्स के मामले में बदलाव से गुरेज नहीं करना चाहिए। बदलाव कितना हो यह आपकी बनावट और पर्सेनालिटी पर निर्भर करता है।''

हमेशा रखें ध्यान
पुरुषों के बीच वैक्सिंग फिलहाल इतनी पॉपुलर नहीं है लेकिन आप अगर इस रिस्क को लेने के लिए तैयार हैं तो इन सावधानियों का ध्यान रखें जिससे आप चॉकलेटी लुक की चाह वाकई पूरी कर सकें।

-  सबसे पहले तो आप इस बात का ख्याल रखें कि आप जहां से भी वैक्स करवाएं वहां साफ-सफाई और हाइजीन का खास ख्याल रखा जाता हो।

- वैक्स के लिए हमेशा डिस्पोज़ेबल सिट्रप्स का इस्तेमाल होना चाहिए क्योंकि कपड़े के इस्तेमाल से इंफेक्शन का डर बना रहता है।

- वैक्स करवाने के पहले सीने पर एंटीसेप्टक जेल और पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें जिससे त्वचा पर रैशेज न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed