चेहरे पर लगाएंं इन दो फलों का फेसपैक, मिलेंगे जबरदस्त नतीजे
फलों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं ऐसे में इनका फेसपैक लगाकर सप्ताह में एक से दो बार लगाना फायदेमंद साबित होता है इसलिए लीची और केले का फैसपैक तैयार करें और उसे चेहरे पर लगाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का मौसम जब आने वाला होता है तो दिनभर चिपचिप होने लगती है, जिसका प्रभाव हमारे चेहरे पर भी पड़ता है। ऐसे में महंगे बाहरी ट्रीटमेंट लेने की बजाय आप घर पर ही रहकर फलों के फेसपैक का उपयोग कर सकती हैं। केले और लीची का फेसपेक आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इससे त्वचा को नुकसान भी नहीं होगा और ये फल आसानी से उपलब्ध भी हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
फेसपैक के लिए सामग्री-
लीची- 3-4
पका हुआ केला- 1 कप
ऐसे बनाएं-
फलों के फेसपैक बनाना बहुत आसान होता है बस इस बात का ध्यान रखें कि फल ताजे हो और खराब न हो। इस फेसपैक को बनाने के लिए लीची के छिलके और बीज को अलग कर लें। केले को छील लें और टुकड़ों में काट लें। लीची के पल्प और केले को मिला लें। इन दोनों को चम्मच से मिलाएं और एक जैसा कर लें।
ऐसे लगाएं-
चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अब इसे पूरे चेहरे और गले पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। पेस्ट को हटाते समय चेहरे की अच्छे से मालिश करें। चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस फेसपैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें। दो बार लगाने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप चाहें तो इन दोनों फलों के साथ शहद मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ मिलेंगे।