आजकल पुरुष भी अपने बाल बढ़ाने का शौक रखते हैं। पुराने छोटे बालों वाले हेयरस्टाइल से बोर होकर अक्सर पुरुष बाल बढ़ाते हैं और तरह-तरह की हेयरस्टाइल ट्राई करते हैं। ऐसे में, बड़ी समस्या ये है कि बाल बढ़ाए कैसे जाएं? बाल बढ़ाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए आज हम पुरुषों की इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं।
रोजाना शैंपू करें बंद
रोजाना शैंपू आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। जानकारी के लिए बता दें कि हमारे बाल हर साल कम से कम छह इंच बढ़ते हैं। अपने बालों की अच्छी सेहत और फॉलिकल्स मजबूत बनाए रखने के लिए हफ्ते में सिर्फ तीन दिन शैंपू इस्तेमाल करें।
कंडीशनर है जरूरी
सिर्फ शैंपू से बाल धुलने से बात नहीं बनेगी। बालों को मॉइस्चराइजर की जरुरत होती है, मौसम की वजह से खराब बाल कंडीशनर करने से ठीक होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
स्कैल्प की देखभाल
मौसम कोई भी हो बालों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में सबसे ज्यादा खराब असर स्कैल्प पर पड़ता है और खराब स्कैल्प का मतलब खुजली, बाल झड़ना, बेजान बाल और गंजापन होता है। स्कैल्प सेहतमंद रखने के लिए हफ्ते में तीन दिन सिर की 'चंपी' नारियल तेल से करें।
हेयरड्रायर को कहें ना
अगर बाल धुलने के बाद आप भी जल्दबाजी में हेयरड्रायर का इस्तेमाल करते हैं तो अच्छे बाल भूल जाएं। इससे हेयर फॉलिकल्स पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आपके बाल रूखे-बेजान हो जाएंगे।