{"_id":"ef7d3a30-19b2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"beware-of-these-beauty-myths","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती से जुड़े इन भुलावों पर न जाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खूबसूरती से जुड़े इन भुलावों पर न जाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत दिखने के लिए लोग भला क्या-क्या नहीं करते हैं? खूबसूरत दिखने की होड़ में जितनी बातें सुनते हैं, सबका प्रयोग अपने ऊपर बिना सोचे-समझे करना शुरू कर देते हैं और कई बार तरह-तरह के प्रयोगों के चक्कर में हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। तो चलिए, आज हम आपको ऐसे ही कुछ भुलावों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में सनस्क्रीन जरूरी नहीं
आमतौर पर हमें लगता है कि सनस्क्रीन की जरूरत सिर्फ गर्मियों में ही होती है और सर्दियों में हम अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव में लापरवाही बरतते हैं और नतीजा निकलता है टैनिंग के रूप में। विशेषज्ञों का मानना है कि बादल घिरे होने पर भी अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से नुकसान होने की आशंका उतनी ही होती है जितनी गर्मियों की चिलचिलाती धूप में।
विज्ञापन
वैक्सिंग से बाल होते हैं कड़े
वैक्स करने के बाद बाल अधिक कड़े हो जाते हैं, ऐसी मान्यता आम है। लेकिन वास्तविकता ऐसी बिल्कुल नहीं है। वैक्सिंग के बाद बाल कड़े नहीं होते बल्कि उनकी ग्रोथ कम हो जाती है।
विज्ञापन
टूथपेस्ट से साफ होते हैं दाग
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि दाग या पिंपल पर टूथपेस्ट लगाने से वे पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। चूंकि टूथपेस्ट त्वचा को ड्राइ करता है इसलिए हो सकता है तत्कालिक रूप से आराम लगे लेकिन इसे लगाने से त्वचा को ड्राइनेस, जलन या कोई और साइड एफेक्ट हो तो कोई हैरानी की बात नहीं।
कई बार चेहरा धोने से मुंहासे नहीं होते
अक्सर ऐसा माना जाता है कि दिन में कई बार पानी से मुंह धोने से मुंहासे नहीं होते जबकि ऐसा नहीं है। बहुत अधिक चेहरा धोने से चेहरे की नमी खो जाती है और त्वचा तेजी से तेल का निर्माण करना शुरू कर देती है जिससे पिंपल घटने के बजाय बढ़ने लगते हैं। दिन में दो बार चेहरे को साफ खरना भी काफी है।
चॉकलेट खाने से होंगे दाग-धब्बे
चॉकलेट प्रेमियों को जानकर खुशी होगी कि चॉकलेट खाने से चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बे नहीं होते हैं। हां, अगर डाइट ठीक नहीं लेंगे तो जरूर उसका अलग त्वचा पर पड़ेगा।