{"_id":"128b0f38-2efe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"benefits-of-steaming","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीमिंग के फायदे अनेक","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
स्टीमिंग के फायदे अनेक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर प्रदूषण और भागदौड़ के दौरान त्वचा की सफाई और तरोताजगी कहां गुम हो जाती है पता नहीं चलता। ऐसे में त्वचा की फ्रेशनेस बरकरार रखने और उसे साफ रखने के लिए चेहरे की स्टीमिंग बेहद आसान और प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
सिर्फ कुछ मिनटों चेहरे को स्टीम देने की प्रक्रिया से आप अपने चेहरे को तरोताजा तो रख ही सकती हैं, साथ ही यह स्ट्रेस दूर करने का भी प्रभावी उपाय है। स्टीमिंग के ऐसे ही कई और भी फायदे हैं-
विज्ञापन
चेहरे की सफाई
त्वचा पर जमी गंदगी से कई बार रोमछिद्र ब्लॉक हो जाते हैं, ऐसे में इस फेशियल स्टीमिंग से छिद्र खुल जाते हैं और सारी गंदगी निकल जाती है। इसके अलावा चेहरे की डेड सेल भी स्टीमिंग से हट जाती हैं।
विज्ञापन
ब्लैकहेड्स हटाने में मददगार
चेहरे पर बहुत अधिक ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की जिन्हें समस्या रहती है, उनके लिए स्टीमिंग बहुत कारगर उपाय है। करीब पांच से 10 मिनट तक चेहरे की स्टीमिंग के बाद चेहरे को स्क्रबर से साफ करें। ब्लैकहेड्स पूरी तरह साफ हो जाएंगे।
पिंपल्स रहें दूर
चेहरे पर गंदगी के जमने और तेल जमा होने के कारण त्वचा पर पिंपल्स निकलने की समस्या से छुटकारे के लिए भी स्टीमिग कारगर है। इससे त्वचा के छिद्रों की गंदगी साफ हो जाती है जिससे पिंपल्स नहीं होते।
ड्राइनेस दूर करें
सर्दियों में बहुत अधिक रूखी त्वचा वाले लोग अगर फेशियल स्टीमिग के बाद चेहरे पर क्रीम मसाज करें तो उनका चेहरे की नमी कभी नहीं खोएगी। इतना ही नहीं, इससे चेहरी की त्वचा ढीली नहीं पड़ेगी और झुर्रियों की दिक्कत नहीं होगी।