फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   beauty treatments for karwachauth

पति को लुभाने की तैयारी है कुछ खास

Fri, 02 Nov 2012 01:30 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 02 Nov 2012 01:30 PM IST
विज्ञापन
beauty treatments for karwachauth

इस बार करवाचौथ पर अपने पति को लुभाने के लिए नवविवाहित युवतियों और महिलाओं ने कुछ अलग ही अंदाज चुना है। उन्होंने सजने संवरने के साथ ऑप्शन चुना है अपने शरीर को एक अलग तरह से आकर्षक लुक देने का। कोई महिला गालों में डिंपल डलवा रही हैं तो कोई अपनी टमी को कम करवा चुकी हैं। किसी ने आंखों के नीचे लटकती स्किन को ठीक करा लिया है तो किसी ने अपने कानों और नाक में पियर्सिंग करवाई है।

विज्ञापन


सेक्टर-18 की नंदिता की पिछले साल ही शादी हुई है। नंदिता कहती हैं कि उन्होंने इस बार करवा चौथ पर अपने गालों में डिंपल डलवाए हैं और इस पर करीब 15 हजार रुपये खर्च आए हैं। नंदिता जैसी दर्जनों महिलाएं और युवतियां इस करवाचौथ पर अपने शरीर को आकर्षक बनाने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा चुकी हैं।
विज्ञापन


एमडीसी स्थित नेशनल स्किन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि काफी संख्या में ट्राइसिटी की युवतियां अपने शरीर को एक नया लुक देने के लिए अस्पतालों में पहुंच रही हैं। उन्होंने पिछले एक महीने के अंदर कई महिलाएं और युवतियों की टमी को कम करने वाली सर्जरी लेजर लाइपोसेक्शन किया है। इसके लिए महिलाएं 50 हजार रुपये तक खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विकास के मुताबिक, करवाचौथ के लिए पिछले एक महीने के दौरान यह प्रोसीजर करवाने वाली महिलाओं की संख्या काफी बढ़ी है। गालों में डिंपल डलवाने का भी क्रेज खूब है। वहीं, प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनिल मल्होत्रा कहते हैं कि उनके पास ब्लैफ्रोप्लास्टी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। एक उम्र के बाद आंखों के नीचे की स्किन झाली पड़ जाती है और करवाचौथ को लेकर महिलाएं काफी संख्या में महिलाएं उपचार कराने को पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed