होली खेलने से पहले ना भूलें नहाना, नहीं तो कैमिकल्स ऐसे करेंगे बॉडी खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के रंग में कैमिकल्स होने के कारण चेहरा व बाल काफी खराब हो जाते हैं, ऐसे में अधिकतर लोग पार्लर का रुख करते हैं। लेकिन इस होली आपकी समझदारी आपको इन कैमिकल्स के नुकसान से बचा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं बस थोड़ी सी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
- शरीर पर तेल होने के कारण रंग चढ़ता नहीं है। इसीलिए रंग खेलने से पहले अपने शरीर पर सही से तेल लगा लें। हालांकि तेल चिपचिपा होता है। इसीलिए आप चाहे तो पहले नहा लें और गीले शरीर पर ही सरसों का तेल लगा लें। जिससें बॉडी तेल को एब्जॉर्व कर लेती है और शरीर चिपचिपा भी नहीं लगता। तेल लगाने के बाद मॉइस्चराइज लगाना ना भूलें।
- होठों को बचाने के लिए पेट्रोलियम जैली लगाएं। अगर आप चाहें को इस जैली को गर्म करके अपने दांतों पर भी लगा सकते हैं। इससे रंग आपके दांतों पर नहीं चिपकेगा।
- अधिकांश लोग रंग खेलने के बाद ही बालों को शैम्पू करते है। लेकिन अगर आपको अपने बालों की सुदंरता को बरकरार रखनी है तो होली से एक दिन पहले वाली शाम को ही शैम्पू कर लें। अगर आप रंग लगने के बाद शैम्पू करते है तो बालों में पड़ी गंदगी कलर से मिल जाती है और आपके बालों को अधिक खराब कर देती हैं। इसीलिए बालों को धोकर कंडीशनिंग भी करें और सुखने के बाद नारियल का तेल लगाना ना भूलें।
- जब किसी को रंग लगाने के लिए हम खुद के हाथ पर रंग लेते है तो हमारे नाखून पर भी इसका नसर दिखने लगता है। रंग के कैमिकल्स के कारण नाखून खराब होकर टूट जाते है या फिर कमजोर हो जाते है। नाखून को बचाने के लिए किसी नेलपेंट का डबलकोट लगा लें और होली के बाद उसे थिनर से हटा लें।