फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले अपनाएं ये 4 ब्यूटी टिप्स, त्वचा में आएगा निखार

Fri, 02 Oct 2020 01:33 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 02 Oct 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
beauty tips before sleeping in hindi home remedies for glowing and bright skin
त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। रात को सोने से पहले कुछ ब्यूटी टिप्स अपनाने से चेहरे में निखार आ सकता है। अगर आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं तो रात को सोने से पहले ये ब्यूटी टिप्स ट्राई कर सकती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे हेल्दी स्किन के लिए रात को सोने से पहले आपको किन ब्यूटी टिप्स को ट्राई करना चाहिए। आमतौर पर कुछ महिलाएं दिन में तो अपनी स्किन का पूरा ख्याल रखती हैं, परंतु रात में सोने से पहले स्किन का ख्याल नहीं रखती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले भी स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए रात को सोने से पहले किन ब्यूटी टिप्स को अपनाने से त्वचा में निखार आने लगता है...

Trending Videos
beauty tips before sleeping in hindi home remedies for glowing and bright skin
रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चेहरे को साफ पानी से धोएं

  • रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोने से चेहरे में निखार आने लगता है। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले साफ पानी से चेहरे को जरूर धोएं।
beauty tips before sleeping in hindi home remedies for glowing and bright skin
रात को सोने से पहले हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करें

  • रात को सोने से पहले हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर्बल फेस मास्क सहायक होते हैं। गर्मियों के मौसम में आप चेहरे पर मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips before sleeping in hindi home remedies for glowing and bright skin
रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आंखों का रखें ध्यान

  • रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाएं और आंखों में ड्राप भी डालें। आंखों के आसपास क्रीम लगाने से काले दागों और झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। आंखों में ड्राप डालने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
beauty tips before sleeping in hindi home remedies for glowing and bright skin
रात को सोने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्किन को मॉइस्चराइज करें

  • रात को सोने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। रोजाना सोने से पहले पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल लगाएं। इन चीजों को लगाकर सोने से त्वचा में नमी बनी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed