आलिया ने खोले अपनी खूबसूरती के सारे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फैशन की दुनिया में भी आलिया भट्ट ने खुद को कम समय में स्थापित कर लिया है।
आलिया भट्ट जहां काफी समय से टीनेज में मुहांसों से छुटकारे के लिए कई विज्ञापनों में नजर आई हैं बल्कि अब वह गार्नियर का चेहरा भी बन गई हैं।
आलिया ने इस मौके पर अपनी खूबसूरती से जुड़े कुछ राज खोले हैं।
खूबसूरत बालों का सीक्रेट
अपने बालों का खास ख्याल रखने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में हेयर केयर ब्रांड गार्नियर की नई ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। खास बात ये है कि वह खुद भी इसी शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं।
आलिया ने एक बयान में कहा, "मुझे इस शैंपू की देर तक बनी रहने वाली फलों जैसी खुशबू और यह जिस तरह मेरे बालों को पोषित और मजबूत अनुभव कराता है, वो पसंद है। नया गार्नियर फ्रुक्टिस शैंपू और कंडीशनर विशेष तौर पर भारतीय बालों के लिए विकसित किया गया है।"
ट्विटर पर खोला राज
उन्होंने अपनी इस ख़ुशी को माइक्रोब्लॉगिंग साइट, टि्वटर पर भी साझा किया है। आलिया ने सोमवार को टि्वटर पर लिखा, "फ्रूटिस बदल गया है! बताइए तो फ्रूटिस इंडिया की नई ब्रांड एंबेसडर कौन है- मैं हूं! इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं।"