फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 February 2026 major events

आज के दिन: एआई समिट में आज नहीं जा सकेंगे आम लोग, राहुल गांधी के खिलाफ मामले पर वाराणसी में सुनवाई

Thu, 19 Feb 2026 06:20 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 06:20 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार 19 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
19 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 19 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। गुरुवार को एआई इम्पैक्ट समिट में आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

एआई प्रदर्शनी आज आम जनता के लिए बंद 

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गुरुवार को आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इस समिट के समय में भी बदलाव किया गया है। अब प्रदर्शनी का समय शाम 6 बजे के बजाय रात 8 बजे तक रहेगा, जिससे आगंतुकों को अधिक समय मिल सके। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक मामले पर गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी ने सिखों की पगड़ी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस पर उनके खिलाफ वाराणसी की अदालत में परिवाद दायर किया गया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

रक्षा मंत्री का विशाखापत्तनम दौरा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को विशाखापत्तनम के दौरे पर रहेंगे। यहां वे मिलन-2026 कार्यक्रम मेंं शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी का असम दौरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को असम के दौरे पर रहेंगी। वे गुवाहाटी पहुंचने के बाद नीलाचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के मुख्यालय राजीव भवन जाएंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरे का आखिरी दिन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गुरुवार को भारत दौरे का आखिरी दिन है। मैक्रों तीन के दौरे के दौरान मुंबई मेंं उच्चस्तरीय कार्यक्रम और द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, एआई सम्मेलन में भी शामिल हुए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)  

ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत दौरा

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का भारत दौरे का दूसरा दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार मेंं चिंतन शिविर का आयोजन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय गुरुवार को दो दिन का चिंतन शिविर का आयोजन करेंगी। यह आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदायों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श होगी।  उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कार्रवाई-उन्मुख रोडमैप तैयार करेंगे।

आज से रमजान शुरू

भारत में गुरुवार से रमजान का महीना शुरू होगा। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय रोजा रखकर अल्लाह की बंदगी करता है। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ विशेष तरावीह अदा की जाती है। जरूरतमंदों की मदद पर खास जोर दिया जाता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विश्व कप में तीन मैच

टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच सुबह 11 बजे से कोलकाता में खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच अफगानिस्तान और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed