फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ziddi Girls OTT Release Date where and when to watch know all the detail

Ziddi Girls OTT Release Date: कहां और कब देखें 'जिद्दी गर्ल्स' वेब सीरीज? जानें पूरी डीटेल

Thu, 27 Feb 2025 02:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

Ziddi Girls OTT Release Date: निर्माताओं ने 'जिद्दी गर्ल्स' की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसे आप कब और कहां देख सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Ziddi Girls OTT Release Date where and when to watch know all the detail
जिद्दी गर्ल्स - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

विस्तार

'जिद्दी गर्ल' एक ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें सिमरन, नंदिता दास, नंदीश सिंह संधू, लिलेट दुबे और रेवती भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होने वाली है। अमेजन प्राइम ने हाल ही में एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें इसकी रिलीज की तारीख बताई है।
विज्ञापन

अमेजन प्राइम ने किया तारीख का ऐलान
अमेजन प्राइम की तरफ से जारी सीरीज के पोस्टर के कैप्शन में लिखा है 'आपका मतिलदा हाउस में स्वागत है, जहां नियम और विद्रोह एक ही छत के नीचे पनपते हैं! जिद्दी गर्ल 27 फरवरी को प्राइम पर आने वाली है।' कह सकते हैं कि 'जिद्दी गर्ल्स' अमेजन प्राइम पर आज से देख सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जिद्दी गर्ल की कहानी?
यह सीरीज दिल्ली के एक कॉलेज हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के आस पास घूमती है। सीरीज का जो ट्रेलर आया है उसकी शुरूआत शिक्षा और उच्च शिक्षा के भविष्य के बारे में एक भावुक बहस से होती है। कॉलेज के अध्यापक अपने छात्रों का सपोर्ट करते हैं। उन्हें अपना मकसद पाने में मदद करते हैं। यह सीरीज परेशानियों पर काबू पाने और अपना खुद का वातावरण बनाने पर जोर देती है। सीरीज लड़कियों के संघर्ष और महत्वाकांक्षाओं को दिखाती है।
विज्ञापन

Ziddi Girls OTT Release Date where and when to watch know all the detail
जिद्दी गर्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने क्या कहा?
निर्देशक शोनाली बोस के मुताबिक जिद्दी गर्ल्स सिर्फ एक कॉलेज ड्रामा नहीं है। आज की युवा महिला की कहानी है। यह कहानी काफी परतों वाली है। सीरीज में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में लड़कियों की दोस्ती, महत्वाकाक्षाओं और व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी को दर्शाया गया है। सीरीज में दिल, दोस्ती, प्यार और विद्रोह की कहानी दिखाई जाती है।

सीरीज पर लेखक ने कही ये बात
लेखक नेहा वीना शर्मा और वसंत नाथ ने कहा, "लेखकों और निर्देशकों के रूप में, हमने अपने कॉलेज के अनुभवों को गहराई से समझने के लिए बहुत रिसर्च की है। सीरीज का हर किरदार अपने संघर्षों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed