शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
Zeenat Aman: जीनत अमान ने हाल ही में बताया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कितना बदलाव आया है। वह इस बदलाव से खुश हैं। आइए जानते हैं उन्होंने सिनेमा को लेकर क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीनत अमान ने कहा 'आजकल अभिनेत्रियों को शादी करने और मां बनने के बाद भी अच्छे रोल मिल रहे हैं। मेरे समय में ऐसा नहीं था। तब हीरोइन का करियर बहुत छोटा होता था।' उन्होंने बताया कि पहले शादी या मां बनने के बाद अक्सर हीरोइन का करियर खत्म मान लिया जाता था।
जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री, खासकर कैमरे के पीछे महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा 'मुझे बहुत गर्व है कि आजकल सेट पर बहुत सी लड़कियां और महिलाएं काम कर रही हैं। मेरे समय में सेट पर कोई लड़की काम नहीं करती थी। सिर्फ मैं और मेरी हेयरड्रेसर होती थीं।'
इंडस्ट्री में हुए बदलाव को लेकर अभिनेत्री ने कहा 'अब आप देखिए 'द रॉयल्स' में कैमरा पर्सन, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर वे सभी लेडीज थीं। यह एक बहुत ही सुंदर बदलाव है।'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
जीनत अमान ने 1971 में फिल्म 'हलचल' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वो हरे राम हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। 1970 के दशक में उन्हें सबसे ग्लैमरस और प्रोग्रेसिव स्टार्स में गिना जाता था।
हाल ही में अभिनेत्री सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आईं।
इनपुट आइएनएस से।