फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zarina Wahab quit non veg food to play radha character in gopal krishna of tarachand barjatya

Zarina Wahab: जब राधा का किरदार निभाने के लिए जरीना वहाब ने छोड़ा नॉनवेज, जानिए क्या थी पूरी कहानी

Sat, 30 Nov 2024 06:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

Zarina Wahab: अभिनेत्री जरीना वहाब ने हाल ही में साझा किया कि उन्होंने ताराचंद बड़जात्या की फिल्म में राधा का किरदार निभाने के लिए नॉनवेज छोड़ दिया था। आइए जानते हैं, उन्हें यह फिल्म कैसे मिली? और उनके सामने क्या शर्त रखी गई?
 

विज्ञापन
Zarina Wahab quit non veg food to play radha character in gopal krishna of tarachand barjatya
जरीना वहाब - फोटो : इंस्टाग्राम @iamzarinawahab

विस्तार

अभिनय की सबसे कठिन और अच्छी बात है कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए उसे जीना पड़ता है। इस टेक्निक को फिल्मों की दुनिया के लोग मेथड एक्टिंग भी कहते हैं। भारतीय सिनेमा के निर्देशक और निर्माता इसका उपयोग काफी पहले से करते आए हैं। खासकर तब, जब वह किसी धार्मिक विषय पर फिल्म का निर्माण कर रहे हो। हमें ऐसे कई सारे उदाहरण मिल जाएंगे। जब फिल्म में किसी देवी-देवता का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने खुद को पूरी तरह से बदल दिया, यहां तक की अपनी आदतें और खान-पान भी। ऐसा हि एक उदाहरण है। फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या की बनाई फिल्म ‘गोपाल कृष्ण।’ इस फिल्म को 1979 में रिलीज किया गया था। ‘गोपाल कृष्ण’ में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को उन्होंने नॉनवेज छोड़ने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन


निर्माता ने रखी शर्त
सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। उनकी फिल्म  ‘गोपाल कृष्ण’ में जरीना वहाब और सचिन पिलगांवकर ने प्रमुख भूमिका निभाई।  उन्होंने अपने अभिनेताओं के लिए कुछ नियम बनाए, जिसमें पौराणिक फिल्मों की शूटिंग के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ना शामिल था। हाल ही में, फिल्म में राधा का किरदार निभाने वाली जरीना ने याद किया कि कैसे उन्हें यह भूमिका मिली और ताराचंद ने उनके सामने क्या शर्ते रखीं।
विज्ञापन

Pushpa 2: इस मामले में शाहरुख खान को पछाड़ सकते हैं अल्लू अर्जुन, 'जवान' पर भारी पड़ सकती है 'पुष्पा 2'
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने छोड़ा नॉनवेज
एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री जरीना वहाब ने फिल्म के दौरान की बातों को याद किया। लेहरेन रेट्रो से बात करते हुए, जरीना ने कहा, "एक रात, मुझे एक कॉल आया। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अगर मैं फ्री हूं तो अगले दिन एक खास फिल्म के सेट पर आ जाऊं। मैं चली गई। जैसे ही मैं वहां पहुंची, मुझे एक खास तरह का आउटफिट दिया गया और पूछा गया कि यह फिट है या नहीं?” जरीना को किसी दूसरे कलाकार की जगह बुलाया गया था। उन्होंने आगे कहा,  “वह फिल्म की 11 रील शूट करने के बाद एक हीरोइन को फिल्म में बदल रहे थे। मैं यह नहीं बताना चाहती कि वह कौन थी। उस समय मेरे हेयरड्रेसर ने मुझे उसके बारे में बताया।” अभिनेत्री ने आगे बताया, “पैक-अप के बाद ताराचंद बड़जात्या, जिन्हें हम प्यार से सेठजी कहते थे, उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा, ‘देखो, तुम इस फिल्म में राधा का किरदार निभा रही हो, इसलिए फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक मांस खाना छोड़ दो।’ मैंने उनकी बात मान ली। फिल्म रिलीज होने तक मैंने कभी मांस नहीं खाया।”

नॉनवेज छोड़ना था कठिन
अभिनेत्री जरीना वहाब ने साझा किया कि यह शुरुआत में काफी मुश्किल था। हालांकि, बाद में इसकी आदत हो गई। उन्होंने कहा, “अब, जब तक मैं हैदराबाद में नहीं होती, मैं मांसाहारी भोजन के बजाय शाकाहारी भोजन पसंद करती हूं। मुझे वहां की बिरयानी बहुत पसंद है।”
Karan Aujla: ‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण औजला करेंगे कई शहरों में कॉन्सर्ट, अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed