फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun movie Pushpa 2 got good response to Hindi advance bookings

Pushpa 2: इस मामले में शाहरुख खान को पछाड़ सकते हैं अल्लू अर्जुन, 'जवान' पर भारी पड़ सकती है 'पुष्पा 2'

Sat, 30 Nov 2024 05:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 30 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

Pushpa 2 Hindi advance bookings: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस समय काफी चर्चा में है। 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन की हाल में बुकिंग शुरु हुई है, जहां महज कुछ घंटे के अंदर ही फिल्म ने 3 करोड़ के करीब रुपये जुटा लिए हैं। एक बेहद खास मामले में ये फिल्म शाहरुख की फिल्म को टक्कर दे सकती है। 
 

विज्ञापन
Allu Arjun movie Pushpa 2 got good response to Hindi advance bookings
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

'पुष्पा 2' इस साल की बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता भी फैंस के बीच फिल्म की उत्सुकता को समझते हुए जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में ही निर्माता ने बताया था कि ये फिल्म दुनिया भर में 12000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है, जो फिल्म के एडवांस बुकिंग से जुड़ा है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन की एडवांस बुकिंग ने शुरु होने के महज कुछ घंटे के अंदर ही करीब 3 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। 

विज्ञापन


कुछ घंटों में ही कमा लिए 3 करोड़ के करीब 
 'पुष्पा 2: द रूल' की एडवांस बुकिंग कुछ घंटे पहले ही उत्तर भारत में शुरू हुई है। इसको लेकर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है। अब तक, फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से ही लगभग 3 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक पूरी बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म की गति को देखते हुए फिल्म द्वारा एक नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Maharaja China Box Office Collection: चीन में 'महाराजा' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन बटोर डाले इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शाहरुख की जवान को छोड़ सकती है पीछे
बताते चलें कि पहले दिन का रिकॉर्ड फिलहाल शाहरुख खान की जवान के नाम है, जिसने 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में पुष्पा 2 की लोकप्रियता को देखते हुए ये आंकड़ा फिल्म द्वारा आसानी से पार किया जा सकता है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं और कामयाब होती है,तो कितने अंतर से ये रिकॉर्ड बना पाती है। बताते चलें कि जल्द ही फिल्म की तेलुगु राज्यों में भी बुकिंग शुरू हो जाएगी।
Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के प्रति जाहिर की भावनाएं, जवाब में मिला अच्छे दोस्त का टैग
05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
बता दें कि 'पुष्पा 2' साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा का अगला भाग है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस पैन इंडियन एक्शन ड्रामा में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में फहाद फासिल, जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया, सुनील, धनंजय आदि कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। पुष्पा 2 इस साल 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
Bigg Boss 18 Promo: शिल्पा शिरोडकर की हरकतों से तंग हुए सलमान खान, वीकएंड का वार पर लगाएंगे जोरदार क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed