Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   diljit dosanjh dismisses rumours of Indore Concert cancellation on social media

दिलजीत दोसांझ: 'कोई जो मर्जी बोले…', इंदौर कॉन्सर्ट कैंसल होने की खबरों के बीच सिंगर का बयान; जानें क्या कहा

Tue, 10 Nov 2026 01:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

  • दिलजीत दोसांझ जल्द ही इंदौर में अपना कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। 
  • बीते दिनों उनके शो के कैंसल होने की अफवाहें आ रही थीं। 
  •  इस पर सिंगर ने लाइव आ कर फैंस से कहा है कि उनका कॉन्सर्ट उसी दिन होगा।

विज्ञापन
diljit dosanjh dismisses rumours of Indore Concert cancellation on social media
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बीते दिनों पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें तेजी से फैल रही थीं। मगर अब सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ अफवाह है। उनका शो तय दिन पर ही आयोजित होगा। 

विज्ञापन

इंदौर कॉन्सर्ट पर क्या बोले दिलजीत? 
दिलजीत दोसांझ मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा कारणों से उनका आगामी इंदौर कॉन्सर्ट रद्द हो सकता है। अपने मजाकिया अंदाज में दिलजीत ने कहा, ‘15 तारीखों को इंदौर आ रहे हैं, 101 फीसदी आ रहे हैं। सबसे पहले आकर पोहा खाएंगे, फिर एनर्जी लेकर फिर चक दे फट्टे। कोई जो मर्जी बोले, मैं 15 तारीखों को जरूर मिलूंगा। आप बस मेरी बात पर विश्वास रखो।’

विज्ञापन
Trending Videos

diljit dosanjh dismisses rumours of Indore Concert cancellation on social media
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

आयोजकों के समने रखी हुई शर्तें
रिपोर्ट्स के मुताबिक  इंदौर में होने वाले सिंगर के कॉन्सर्ट में आयोजकों के सामने कुछ शर्ते रखी गई हैं। अधिकारियों को कथित तौर पर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि दिलजीत ऐसे गाने न गाएं जिनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस बारे में  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी रजनीश सिन्हा ने कहा, ‘दिलजीत दोसांझ का संगीत कार्यक्रम 15 नवंबर को ट्वेंटी वन बिजनेस पार्क में होने वाला है। हमें चंडीगढ़ से एक पत्र मिला है जिसमें मादक पदार्थों, नशीले पदार्थों या हथियारों का महिमामंडन करने वाले गीतों के बारे में बताया गया है।पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, हमने आयोजकों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसे गाने न गाए जाएं, क्योंकि इनका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।’

विज्ञापन

diljit dosanjh dismisses rumours of Indore Concert cancellation on social media
दिलजीत दोसांझ - फोटो : संवाद

अक्तूबर में हुई थी शुरुआत 
दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्तूबर 2026 को अपने ऑरा टूर के भारतीय चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 'जी.ओ.ए.टी.', 'इक्क कुड़ी', 'ललकारा', 'इश्क दी बाजियां', 'नैना' और 'किन्नी किन्नी' से लेकर 'केस', 'पंजतारा', 'हस हस' और 'वॉटर' तक, अपने लोकप्रिय गानों के माध्यम से दर्शकों को संगीतमय सफर पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed