फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Song Tauba Tauba Singer Karan Aujla India Music Tour Vicky Kaushal Allu Arjun Join

Karan Aujla: ‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण औजला करेंगे कई शहरों में कॉन्सर्ट, अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल होंगे शामिल

Sat, 30 Nov 2024 06:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

दिसंबर का महीना म्यूजिक लवर के लिए खास होने वाला है। पहले ही दिलजीत दोसांझ देश के कई शहरों में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर ही रहे हैं। अब मशहूर सिंगर करण औजला भी देश के आठ शहरों में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाले हैं।

विज्ञापन
Song Tauba Tauba Singer Karan Aujla India Music Tour Vicky Kaushal Allu Arjun Join
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla

विस्तार

इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का एक गाना ‘तौबा-तौबा’ म्यूजिक चार्ट पर लंबे समय तक टॉप पर रहा। यह इन दिनों भी शादियों में यह गाना खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला ने गाया था। इसके अलावा भी वह कई हिट गाने गा चुके हैं। देश में उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। जल्द ही यह सिंगर देश के आठ शहरों में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाला है। 

विज्ञापन

जल्द ही होगा कॉन्सर्ट शुरू 
अपने इंस्टाग्राम पेज पर करण ने इंडिया में होने वाले म्यूजिक टूर के बारे में बताया। यह टूर 7 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक देश के कई बड़े शहरों में होगा। इस म्यूजिक टूर का नाम ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम’ है। चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई के अलावा कुछ और शहरों में भी करण का म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की-अल्लू अर्जुन के अलावा शामिल होंगे कई एक्टर्स 
कहा जा रहा है कि करण औजला के इस म्यूजिक टूर में कई नामी एक्टर्स अलग-अलग शहरों में शामिल होंगे। इसमें अल्लू अर्जुन और विक्की कौशल जैसे नाम शामिल हैं। अल्लू अर्जुन, करण के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आ सकते हैं। उनके अलावा रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही, शहनाज गिल और सिंगर बादशाह भी इस म्यूजिक टूर में शामिल होंगे। इसके अलावा भी कुछ और कलाकार और सिंगर करण के म्यूजिक टूर का हिस्सा बन सकते हैं, जिनके बारे में जल्द ही जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

टूर में सरप्राइज देने का है प्लान 
सूत्रों के अनुसार करण इस म्यूजिक टूर की तैयारियां लगभग एक साल से कर रहे थे। इस टूर के जरिए वह पंजाबी कल्चर और इंडियन म्यूजिक को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। साथ ही म्यूजिक टूर में वह अपने फैंस को कोई बड़ा सरप्राइज भी देने वाले हैं। करण ने अपने अब तक के म्यूजिक करियर में कई गाने गाए और लिखे हैं, जिन्हें म्यूजिक लवर्स ने काफी पसंद किया है। हिंदी फिल्मों में भी उनके गाने इस्तेमाल होते हैं, आगे भी बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज देते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed