Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yuzvendra chahal and rj mahvash spots together at airport and cricketer avoids paparazzi

Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, पैपराजी की आंखों से बच निकले क्रिकेटर

Thu, 05 Jun 2025 10:29 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 05 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

RJ Mavash with Yuzvendra Chahal: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को एक साथ देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Yuzvendra chahal and rj mahvash spots together at airport and cricketer avoids paparazzi
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को आईपीएल फाइनल के बाद एक बार फिर से साथ देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल पैपराजी की नजर से बचते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो। 

विज्ञापन


पैपराजी को चकमा देते दिखे चहल
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट पर देखा गया है। वहीं चहल के पीछे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को भी आते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चहल और महवश को साथ देखा जा रहा हैं, लेकिन जब चहल को अहसास हुआ कि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे हैं तो वो उनसे बचते हुए आगे चले जाते हैं। हालांकि, महवश शांत रहीं और फोटोग्राफर्स के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आईं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




डेटिंग की अफवाहों को इस वीडियो ने दी तूल
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर साथ में देखा जाता है। इस कारण नेटिजंस उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि चहल भाई आज के समय के शाहरुख खान हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चिंता दिखाते हुए कहा कि हर जगह ऐसे घूमना सही नहीं है। 

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life X Review: यूजर्स को नहीं पसंद आई 'ठग लाइफ' की कहानी, कमल हासन के अभिनय के हुए दीवाने

आईपीएल फाइनल के बाद पहली बार दिखे चहल-महवश
3 जून को आईपीएल में चहल की टीम पंजाब किंग्स और विराट कोहली की टीम आरसीबी का फाइनल हुआ था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी। मैच के दौरान भी महवश को स्टेडियम में देखा गया था। अब दोनों का साथ में यह पहला वीडियो एयरपोर्ट पर सामने आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed