फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   YouTube IShowSpeed upset after being attacked by mob in Norway Said I will never come Again Deets Inside

IShowSpeed: नॉर्वे में भीड़ द्वारा हमला किए जाने से परेशान हुए आईशोस्पीड, बोले- 'मैं फिर कभी यहां नहीं आऊंगा'

Fri, 05 Jul 2024 10:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Jul 2024 10:36 AM IST
सार

डैरेन वॉटकिंस जूनियर उर्फ यूट्यूबर आईशोस्पीड पर नॉर्वे में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भीड़ द्वारा हमला किया गया। इससे परेशान होने के बाद यूट्यूबर ने कहा कि वह नॉर्वे में फिर कभी नहीं जाएंगे। आईशोस्पीड के यूट्यूब पर 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन
YouTube IShowSpeed upset after being attacked by mob in Norway Said I will never come Again Deets Inside
आईशोस्पीड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फेमस यूट्यूबर आईशोस्पीड को हाल ही में नॉर्वे में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक कष्टदायक अनुभव का सामना करना पड़ा। आईशोस्पीड का नाम डैरेन वॉटकिंस जूनियर है। आईशोस्पीड ने अपने प्रशंसकों के लिए स्कैंडिनेवियाई देश का एक आभासी दौरा किया। मगर ये रोमांचक दौरा जल्द ही उनके लिए एक कष्टदायक परीक्षा में बदल गया। क्योंकि सैकड़ों अति उत्साहित लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


प्रशंसकों की भीड़ में फंसे आईशोस्पीड

आईशोस्पीड पर अपने होटल से बाहर निकलने का प्रयास करते समय स्ट्रीमर पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे थे। तभी प्रशंसकों ने उसका पीछा किया और तस्वीरें करवाने को कहा। कुछ ही समय में भारी संख्या में फैंस वहां पर पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान कहा, यह क्या है, नहीं, नहीं मैंने सचमुच 10 सेकंड के लिए नॉर्वे में कदम नहीं रखा। मुझे नॉर्वे का आनंद लेने दो। इसके बाद वह एक स्टोर में गए, जहां प्रवेश द्वार फैंस को रोकने के लिए गार्ड खड़े हुए। फैंस की बढ़ती भीड़ देखते हुए आईशोस्पीड वहां से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे। 

विज्ञापन

कभी नॉर्वे नहीं जाएंगे

ऐसे में आईशोस्पीड ने करीब एक घंटा स्टोर में ही बिताया। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ के बीच से उन्हें स्टोर के बाहर खड़ी कार में बैठाया। यूट्यूबर ने अपने दर्शकों से स्ट्रीम में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी यहां फिर से आऊंगा। मैं ट्रोल भी नहीं कर रहा हूं। मैं अपने सभी नॉर्वे प्रशंसकों से प्यार करता हूं। आप आम तौर पर सुनते ही नहीं हैं। मैं हर देश में गया हूं और वहां भी भीड़ थी, लेकिन यह बिल्कुल अमानवीय था।'  

विज्ञापन
विज्ञापन




नॉर्वे पुलिस ने नहीं की मदद

आईशोस्पीड ने अपने एक्स अकाउंट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं नॉर्वे में फिर कभी नहीं आऊंगा।' यूट्यूबर ने यह भी बताया कि उन्होंने मदद के लिए नॉर्वे पुलिस को फोन किया। मगर उन्होंने कहा कि जब तक वह अपनी स्ट्रीम समाप्त नहीं करेंगे, उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने कहा कि जब तक मैं अपनी स्ट्रीम समाप्त नहीं कर लेता, वे मेरी मदद नहीं करेंगे।' बता दें कि आईशोस्पीड के यूट्यूब पर 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। 

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की गरबा नाइट में झूमे जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर, चोगाड़ा तारा पर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed