फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yami Gautam starrer Article 370 is all set to release on a digital platform soon Know details inside

Article 370: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है आर्टिकल 370, इस दिन इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Mon, 18 Mar 2024 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Yami Gautam starrer Article 370 is all set to release on a digital platform soon Know details inside
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन कर चुके आदित्य धर ने सत्य घटना पर आधारित एक और फिल्म 'आर्टिकल 370' का निर्माण किया था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घटनाओं से आम जनता भली भांति परिचित हैं। लेकिन इस धारा को हटाने से पहले क्या-क्या तैयारियां हुई, वह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म
यामी गौतम की आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म अप्रैल 2024 में एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं, तो भी आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


फिल्म की खूब हुई आलोचना
यह राजनीतिक एक्शन फिल्म जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दी गई स्वायत्तता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। दर्शकों ने यामी गौतम के अभिनय की सराहना की, हालांकि, सत्तारूढ़ सरकार के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की आलोचना भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले द्वारा किया गया है और बी 62 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के तहत लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ दीना वसानी ने की थी और संपादन शिवकुमार वी पणिक्कर ने किया था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के नाम से जाना जाने वाला एक प्रावधान जम्मू और कश्मीर राज्य को अस्थायी विशेष दर्जा देता था। आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
 

South Cinema: प्रभास की 'राजा साहब' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के निर्माता ने किए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed