फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yami gautam shares video of celebrating her 37th birthday birthday know what she says

यामी गौतम ने कुछ इस अंदाज में मनाया 37वां जन्मदिन, केक काटते हुए साझा किया वीडियो; बोलीं- घर से दूर होकर भी…

Sat, 29 Nov 2025 05:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 29 Nov 2025 05:25 PM IST
सार

Yami Gautam: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बीते दिन शुक्रवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर जश्न का वीडियो साझा करते हुए प्रशंसकों का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
Yami gautam shares video of celebrating her 37th birthday birthday know what she says
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम बीते 28 नवंबर को 37 बरस की हो गईं। अभिनेत्री ने आज शनिवार के दिन अपने जन्मदिन के जश्न के पलों को साझा किया। साथ ही उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए अपने सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है, जिन्होंने उनके इस दिन को खास बनाया। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

बर्थडे केक काटती दिखीं यामी गौतम
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह किसी रेस्तरां में अपने बर्थडे केक को काटती हुईं दिख रही हैं। अभिनेत्री ने मैरून कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। केक कटिंग के बाद एक्ट्रेस ने सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)



घर से दूर मनाया जन्मदिन
इस वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘वर्किंग टाइम के दौरान, जो आपका जन्मदिन होता है, वो सबसे खास होता है। घर से दूर, लेकिन अपने घर में जन्मदिन मनाया। मैं आप सभी दर्शकों, प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं।  आपक इस प्यार के लिए शुक्रिया।’

सेलेब्स और यूजर्स ने दी बधाई
इस वीडियो पोस्ट पर अभिनेत्री पत्रलेखा ने यामी गौतम को बर्थडे विश किया। प्रियामणि ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो यामी गौतम, ईश्वर की कृपा बनी रहे।' इसके अलावा नेटिजंस भी अभिनेत्री पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: ‘मुझे कभी राउंड टेबल इंटरव्यूज में नहीं बुलाया जाता’, अनुपम खेर ने उठाए सवाल; बोले- मैं एक्टिंग में बाप हूं

यामी गौतम का वर्कफ्रंट
यामी गौतम हाल ही में फिल्म 'हक' में नजर आई थीं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो केस से प्रेरित है। फिल्म में इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। अभिनेत्री कुछ आगामी प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed