‘मुझे कभी राउंड टेबल इंटरव्यूज में नहीं बुलाया जाता’, अनुपम खेर ने उठाए सवाल; बोले- मैं एक्टिंग में बाप हूं
Anupam Kher On Roundtable Interview: अपने करियर में तरह-तरह के किरदार निभाने वाले अनुपम खेर राउंडटेबल इंटरव्यू में न बुलाने से नाराज हैं। अब इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने चार दशक से भी लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं और किरदार निभाएं हैं। हालांकि, एक्टर का कहना है कि इंडस्ट्री में इतना लंबा समय बिताने के बावजूद उन्हें आज तक साल के अंत में होने वाले राउंड टेबल इंटरव्यूज में आमंत्रित नहीं किया गया।
कुछ लोग मुझे बुलाने लायक नहीं समझते
यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड विद समदीश के साथ बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने राउंड टेबल इंटरव्यूज को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि लोगों का एक वर्ग मुझे बुलाए जाने के लायक नहीं समझता। जबकि जब अभिनय की बात आती है तो मैं उनका बाप हूं। मैं एक एक्टिंग स्कूल चलाता हूं। एक बार मैंने एक वरिष्ठ संपादक को फोन किया और कहा कि आप इन औसत दर्जे के अभिनेताओं से बात करने के बाद इतने खुश कैसे हो लेते हैं। लेकिन आपने मुझे तो कभी नहीं बुलाया।
इस साल कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं अनुपम
अनुपम खेर इस साल कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2025 की शुरुआत उन्होंने कंगना रनौत के साथ ‘इमरजेंसी’ से की थी। इसके बाद वो ‘तुमको मेरी कसम’, ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन और निर्माण भी उन्होंने ही किया था। इसके अलावा आने वाले वक्त में भी उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः सनी देओल के रिश्तेदार बनेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह! जानिए कैसे जुड़ा बॉलीवुड का नया रिश्ता?
IFFI में होगा ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘तन्वी द ग्रेट’ को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भी प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म भारतीय सेना और ऑटिज्म के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक युवा लड़की तन्वी (शुभांगी दत्त) की है, जो अपनी मां (पल्लवी जोशी) और अपने दादा (अनुपम खेर) के साथ रहती है। तन्वी अपने दिवंगत पिता से प्रेरित होकर सशस्त्र बलों में शामिल होने का दृढ़ संकल्प करती है। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, अरविंद स्वामी, नासिर और ब्रिटिश अभिनेता इयान ग्लेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।