Tahira Kashyap: फिर कैंसर से जूझ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, एक नोट के जरिए दी जानकारी
Tahira Kashyap Breast Cancer: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सात साल बाद ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है। मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है। मुझे यह अभी भी है।”
यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका की एंट्री, जानें किस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री?
जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का करें सामना
इस नोट को साझा करने के साथ ही ताहिरा ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में लेखिका ने एक कहावत लिखी ‘जब जिंदगी आपको नींबू देती है, तो नींबू पानी बनाइए।’ इसका मतलब है कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं तो उनका भी लाभ उठाएं। आगे ताहिरा ने नींबुओं की ही ओर इशारा करते हुए लिखा कि जब जिंदगी आप पर बहुत उदार हो जाती है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकती है, तो उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ें और अच्छे व सकारात्मक इरादों के साथ इसे पीएं।
क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जाहिर है कि इस कवाहत के जरिए ताहिरा ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनका कहना है कि जिंदगी में जो भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें। ताहिरा ने आगे कहा कि यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें।
यह खबर भी पढ़ें: Jeetendra Birthday: एकता-तुषार के अलावा दोस्तों के साथ जितेंद्र ने मनाया जन्मदिन, तस्वीरें हो रही वायरल
2018 में पहली बार ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था
ताहिरा कश्यप को 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने कीमो थेरेपी के जरिए अपना इलाज कराया था। लंबे इलाज के बाद ताहिरा स्वस्थ हो गई थीं। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड सिर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो किमोथेरेपी का एक प्रभाव है। उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.