क्या ‘शेखर टुनाइट’ शो में आएंगे समय रैना, दोनों का वीडियो हुआ वायरल; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Shekhar Suman and Samay Raina: ‘शेखर टुनाइट’ हाल ही में फिर से शुरू हुआ है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना भी शो में नजर आएंगे। जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई।
विस्तार
‘शेखर टुनाइट’ को शुरुआत से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। शो में मजेदार बातचीत, ह्यूमर और सेलिब्रिटीज के अनदेखे अंदाज ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। पहले दो एपिसोड में नितिन गडकरी और बॉबी देओल मेहमान बनकर पहुंचे थे, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी इन एपिसोड्स की खूब चर्चा हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब खबरें हैं कि जल्द ही शो में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना नजर आ सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शेखर सुमन और समय रैना साथ में म्यूजिक सेशन करते दिखे। वीडियो में समय गिटार बजा रहे थे, जबकि शेखर सुमन गाना गाते नजर आए। वहीं, मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी इस जुगलबंदी का आनंद लेते दिखाई दिए।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि समय रैना ‘शेखर टुनाइट’ में गेस्ट बनकर आएंगे या नहीं, लेकिन इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है। लोग अब जानना चाहते हैं कि आखिर क्या खास पक रहा है।
Samay Raina X Shekhar Suman? What's happening? pic.twitter.com/foN6yuJ0O4
— News18 Showsha (@News18Showsha) May 23, 2026
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2 का अनाउंसमेंट
वहीं दूसरी तरफ, समय रैना ने अपने विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है। अपने ‘स्टिल अलाइव’ एक्ट के दौरान समय ने कहा कि लोग लगातार उनसे पूछते रहते हैं कि शो वापस आएगा या नहीं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस बार और भी ज्यादा वाइल्ड शो लेकर लौटेंगे।
ये भी पढ़ें- नागार्जुन अक्किनेनी के लिए क्यों खास है 23 मई? शेयर किया इमोशनल पोस्ट; बोले- ‘ये तारीख कभी नहीं भूल सकता’
इसी बीच, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ को लेकर एक और बड़ी चर्चा सामने आई है। खबर है कि आलिया भट्ट शो के पहले एपिसोड में नजर आ सकती हैं। हाल ही में सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आलिया शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी।