{"_id":"668a8d6e38fac994060548cb","slug":"wild-wild-punjab-actor-said-friendship-is-one-of-the-strongest-emotions-while-talking-about-buddy-comedy-films-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun Sharma: कॉमेडी फिल्मों में दोस्ती दिखाए जाने पर वरुण का बयान, कहा- यह सबसे मजबूत भावनाओं में से एक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Sharma: कॉमेडी फिल्मों में दोस्ती दिखाए जाने पर वरुण का बयान, कहा- यह सबसे मजबूत भावनाओं में से एक
Sun, 07 Jul 2024 06:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:13 PM IST
सार
वरुण शर्मा अपनी आगामी फिल्म "वाइल्ड वाइल्ड पंजाब" के लिए चर्चा में हैं, जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है। अभिनेता ने हाल में ही ऐसी फिल्मों में दोस्ती दिखाए जाने की जरूरत को लेकर बात की है।
विज्ञापन
वरुण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण शर्मा अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में लगातार हास्य किरदार निभाए हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी और छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल में ही उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में किरदारों की दोस्ती दिखाए जाने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि दोस्ती कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी सामान्य सी आवश्यकता है, क्योंकि यह सबसे मजबूत भावनाओं में से एक है, जिसे कोई भी इंसान अनुभव कर सकता है।
विज्ञापन
दोस्ती जिंदगी की सबसे मजबूत भावनाओं में से एक
वरुण ने आगे कहा कि दोस्ती वाली फिल्में काफी आकर्षक होती हैं। यह हमारी जिंदगी की सबसे मजबूत भावनाओं में से एक है। यह प्यार की भावना से भी ज्यादा मजबूत भावना होती है। उन्होंने आगे कहा, साल 2011 प्यार का पंचनामा में दोस्ती का एक नया नजरिया दिखाया गया था। इसके बाद आई फुकरे हो या छिछोरे सभी फिल्मों में दोस्ती और इसका पागलपन दिखाया गया, जो मडगांव से लेकर क्रू तक जारी है। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा कि मंजुम्मेल ब्वॉय्ज और आवेशम जैसी साउथ की फिल्मों में भी दोस्ती के विषय को ही दिखाया गया था।
विज्ञापन
Car Race in Movies: इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने फिल्मों में की कार रेस, दो को ड्राइविंग करते देख छूट गई थी हंसी
विज्ञापन
"वाइल्ड वाइल्ड पंजाब" के लिए हैं चर्चा में
वरुण इन दिनों अपनी फिल्म "वाइल्ड वाइल्ड पंजाब" के लिए चर्चा में हैं। इसमें वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह और जस्सी गिल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इनके अलावा पत्रलेखा और इशिता राज भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। अभिनेता वरुण शर्मा, खन्ने का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसका ब्रेकअप हो चुका है। फिल्म नशे में धुत लड़कों की कहानी है, जो अपने दोस्त के ब्रेकअप का बदला लेने की ठानते हैं। इसके लिए वो उसकी पूर्व प्रेमिका की शादी में खलल डालने का फैसला करते हैं, लेकिन उनकी यह योजना पंजाब जाने के बाद एक अप्रत्याशित रोमांचक यात्रा में बदल जाती है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में हो जाएगी प्रभास के किरदार की मौत? महाभारत के कृष्ण ने खोला राज
10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर
गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे इस फिल्म का निर्माण , "वाइल्ड वाइल्ड पंजाब" का निर्माण लव फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। वहीं, इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सिमरप्रीत सिंह की थी। सिमरप्रीत इससे पहले 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' और 'कॉलेज रोमांस' वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। अब यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है।
Celebs: फिल्म के साथ यूट्यूब से भी करोड़ों की कमाई करते हैं ये सितारे, कोई देता हेल्थ टिप्स तो कोई सिखाता डांस